फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after Ram Navami clashes Asansol and Raniganj are becoming normal

राम नवमी हिंसा के बाद पटरी पर लौटा आसनसोल, इंटरनेट सेवा निलंबित

Sun, 01 Apr 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आसनसोल Updated Sun, 01 Apr 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
after Ram Navami clashes Asansol and Raniganj are becoming normal
आसनसोल हिंसा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा के बाद जिंदगी पटरी पर लौट रही है लेकिन तनाव अब भी बरकरार है। रानीगंज और आसनसोल में दोनों समुदायों के लोगों ने अपनी दुकानों को फिर से खोल लिया है। सभी उन्हीं दुकानों से सामान खरीद रहे हैं जहां दंगे होने से पहले खरीदा करते थे। शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए अलर्ट पर था। निषेधाज्ञा के बावजूद, हनुमान जयंती की रैली निकालने के लिए आसनसोल और रानीगंज कस्बों के किनारे स्थित क्षेत्रों में अनुमति दे दी गई थी।

विज्ञापन


हिंसा के बाद आसनसोल के मेन बाजार की ज्यादातर दुकानों को दोबारा खोल दिया गया है। वहीं कुछ दुकानों के शटर अब भी बंद हैं। आसनसोल बस एसोसिएशन के सचिव प्रकाश चंद्र मंडल ने कहा- ड्राइवर और हेल्पर अभी भी डरे हुए हैं लेकिन उन्होंने काम पर आना शुरू कर दिया है। हमने सभी रूटों पर अपनी सेवा फिर से शुरू कर दी है। जहां आसनसोल के रहने वाले लोग घर से बाहर निकलकर बस में बैठ रहे हैं वहीं दूसरे जिलों से आने वाले लोग जो आमतौर पर काम के सिलसिले में रोजाना आया करते थे वह नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन ने एहतियातन हिंसा का शिकार हुए क्षेत्रों में निषेधाज्ञा बरकरार रखने के साथ ही इंटरनेट सेवाएं निलंबित की हुई हैं। एसडीओ पी रॉय चौधरी ने बताया कि आसनसोल के दक्षिणी हिस्सों में दुकानें और बाजार खुले रहे और गाड़ियों की आवाजाही शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि शहर के उत्तरी हिस्सों में अब भी तनाव बना हुआ है। चौधरी के अनुसार हिंसा की कोई नई घटना नहीं हुई है लेकिन निषेधाज्ञा बरकरार है। इंटरनेट सेवाएं चार अप्रैल तक निलंबित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महासचिव सयनतन बासु का इस मामले पर कहना है कि पार्टी नेताओं का एक दल रानीगंज और आसनसोल का दौरा करेगा जहां हाल में रामनवमी के जुलूसों को लेकर दो गुटों में झड़प हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि दल हालत का जायजा लेने के लिए प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा। जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed