फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   After Punjab AAP decided to contest the Chhattisgarh assembly polls

तैयारी: पंजाब के बाद अब आप की नजर कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ पर, पार्टी ने किया विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला

Sun, 20 Mar 2022 12:47 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 12:47 AM IST
सार

आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय रविवार को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे और वर्तमान में कांग्रेस के शासन वाले राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की तैयारियों को गति दी जा सके।

विज्ञापन
After Punjab AAP decided to contest the Chhattisgarh assembly polls
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाहर पंजाब में अपनी जोरदार जीत का धमाका करके बड़ी पार्टियों की बेचैनी बढ़ा दी है। अब पंजाब में जीत के बाद आप की नजर छत्तीसगढ़ पर है। यहां कांग्रेस की सरकार है और अब आप पार्टी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


गोपाल राय आज जाएंगे छत्तीसगढ़
केजरीवाल की पार्टी ने इसके लिए अभी से योजना बनाना शुरू कर दिया है। वहीं आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय रविवार को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे, ताकि वर्तमान में कांग्रेस के शासन वाले राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की तैयारियों को गति दी जा सके।
विज्ञापन


राय के साथ आप के पूर्वांचल विंग के प्रभारी और बुराड़ी विधायक संजीव झा छत्तीसगढ़ जाएंगे। वह रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें करेंगे और राज्य में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान भी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुराड़ी विधायक संजीव राय ने कहा कि आप कार्यकर्ता सोमवार को रायपुर में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा निकाली जाने वाली विजय यात्रा में भाग लेंगे, ताकि पंजाब में पार्टी की शानदार जीत को चिह्नित किया जा सके। वहीं इस यात्रा से लोगों में पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे।

कांग्रेस सरकार से निराश हैं युवा
उन्होंने कहा कि पार्टी ने अगले साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है क्योंकि राज्य के लोग, खासकर युवा और महिलाएं, कांग्रेस सरकार से निराश हैं और बदलाव चाहते हैं। साथ ही कहा कि अलग राज्य के रूप में गठन के बाद 15 साल तक भाजपा शासन रहा, परंतु इसने अपने वादों को पूरा नहीं किया। 


पिछले विधानसभा चुनाव में लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया और कांग्रेस को अपना जनादेश दिया। लेकिन कांग्रेस अपने साढ़े तीन साल के शासन के दौरान राज्य के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में भी पूरी तरह से विफल रही है। बता दें कि आप पार्टी ने 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कुल 90 सीटों में से 85 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन अपना खाता नहीं खोल सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed