फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Mizoram, African swine flu spread in Tripura all pigs in one kilometer area will be killed

त्रिपुरा: मिजोरम के बाद यहां भी फैला अफ्रीकी स्वाइन फ्लू, मारे जाएंगे एक किलोमीटर के क्षेत्र में सभी सुअर

Wed, 22 Sep 2021 12:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Sep 2021 12:00 PM IST
सार

इंसानों में यह संक्रमण नहीं होता है। हालांकि, सुअरों में यह तेजी से फैलता है और काफी घातक है। पिछले पांच महीने में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू से मिजोरम में 25 हजार सुअरों की मौत हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
After Mizoram, African swine flu spread in Tripura all pigs in one kilometer area will be killed
अफ्रीकी स्वाइन फ्लू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा के कंचनपुर में तीन सुअरों में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जिसके बाद प्रशासन ने संक्रमण की जगह से एक किलोमीटर परिधि में मिलने वाले सभी सुअरों को मारने का फैसला किया है। पशु संसाधन विकास विभाग के निदेशक शशि कुमार ने बताया कि पूरे दस किलोमीटर के क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। वहीं एक किलोमीटर के क्षेत्र में सभी सुअरों को मार दिया जाएगा। बता दें, त्रिपुरा के कंचनपुर में 87 सुअरों की जांच की गई थी। इसमें तीन में संक्रमण पाया गया है। इससे पहले मिजोरम में भी सुअरों में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन


इंसानों में नहीं फैलता संक्रमण 
राहत वाली बात यह है कि अफ्रीकी स्वाइन फ्लू इंसानों में नहीं फैलता है। हालांकि, सुअरों में यह काफी संक्रामक है। मिजोरम में पिछले पांच महीने में ही 25 हजार सुअरों की मौत हो गई थी। इससे करीब 121 करोड़ का नुकसान हुआ था। मिजोरम का आइजोल सबसे अधिक प्रभावित जिला था। यहां अफ्रीकी स्वाइन फ्लू से 11 हजार से अधिक सुअरों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन


अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए पशु संसाधन विकास विभाग की ओर से खेत मालिकों को 2200 से 15000 तक के मुआवजा देने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed