फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After meeting with Mamata banerjee, Subramanian swamy published modi government report card on twitter handle

बदले-बदले तेवर: ममता से मिलने के बाद सुब्रमण्यम स्वामी का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल

Thu, 25 Nov 2021 08:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 25 Nov 2021 08:04 AM IST
सार

Mamata Banerjee and Subramanian Swamy Meeting: सुब्रमण्यम स्वामी (subramanian swamy) ने आज सुबह अपने ट्विटर अकाउंट (subramanian swamy twitter) से ट्वीट करते हुए मोदी सरकार (Modi Government) का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार इकोनॉमी (Economy), सीमा सुरक्षा (Border Security), विदेश नीति (Foriegn Policy), राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) और आंतरिक सुरक्षा (Internal Security) जैसे मुद्दे पर फेल रही है।

विज्ञापन
After meeting with Mamata banerjee, Subramanian swamy published modi government report card on twitter handle
सुब्रमण्यम स्वामी और ममता बनर्जी - फोटो : Twitter@ AITC

विस्तार

Mamata Banerjee and Subramanian Swamy Meeting: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने के बाद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आज सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार इकोनॉमी, सीमा सुरक्षा, विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दे पर फेल रही है। उन्होंने पूछा कि इन विफलताओं की जिम्मेदारी किसकी है।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ममता बनर्जी से मुलाकात की। इसके बाद से ही राजनीतिक अटकलों को बाजार गर्म है। मुलाकात के बाद स्वामी ने ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की। स्वामी ने ट्वीट में लिखा मैं जितने भी राजनेताओं से मिला या उनके साथ काम किया, उनमें से ममता बनर्जी मोरारजी देसाई, जेपी, राजीव गांधी, चंद्रशेखर और पीवी नरसिम्हा राव के जैसी हैं। इन लोगों की कथनी और करनी में फर्क नहीं होता है। भारतीय राजनीति में यह एक दुर्लभ गुण है। वहीं भाजपा नेता से जब यह पूछा गया कि क्या वह टीएमसी में शामिल होंगे तो उन्होंने कहा कि मैं पहले ही उनके साथ हूं। पार्टी में शामिल होने की मुझे जरूरत नहीं है।  
विज्ञापन


 पार्टी में खास तवज्जो नहीं मिलने से स्वामी भाजपा से नाखुश
बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने भाजपा पर पहले भी हमले बोलते आएं हैं लेकिन ममता से मिलने के बाद वे खुलकर सामने आ गए। एनडीए सरकार की दूसरी पारी में भी कोई बड़ी भूमिका नहीं मिलने से नाखुश स्वामी कुछ समय से सरकार के फैसलों की भी खुली आलोचना करने से हिचक नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

This graph exposes MoF spin. We have yet to recover from what we suffered due to Coronavirus Pandemic. Yet Andhbhakts are cooing deliriously in their fool’s paradise

View attached media content

- Dr Subramanian Swamy (@swamy39) 2 Dec 2021



ममता को बताया था सच्चा हिंदू
पिछले साल भी जब बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच सियासी संग्राम अपने चरम पर था तब स्वामी ने ममता बनर्जी को सच्चा हिंदू और दुर्गा भक्त भी करार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed