फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After meeting with Bengal CM Mamta Banerjee Javed Akhtar says there is need for parivartan

मुलाकात: ममता बनर्जी से मिलने के बाद जावेद अख्तर बोले- देश में परिवर्तन की जरूरत, अब भारत के लिए लड़ना चाहती हैं दीदी

Fri, 30 Jul 2021 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 30 Jul 2021 03:45 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर हैं, इस दौरान वह राजनीतिक और सामाजिक लोगों से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में ममता बनर्जी की गुरुवार को मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर से मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक चर्चा हुई। मुलाकात के बाद जावेद अख्तर बोले परिवर्तन जरूरी है। 

विज्ञापन
After meeting with Bengal CM Mamta Banerjee Javed Akhtar says there is need for parivartan
गीतकार जावेद अख्तर की सीएम ममता से मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गीतकार लेखक जावेद अख्तर और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दिल्ली में गुरुवार को मुलाकात हुई। जावेद अख्तर के आवास पर हुई मुलाकात में उनकी पत्नी शबाना आजमी भी मौजूद थी। 'परिवर्तन' की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल ने हमेशा 'क्रांतिकारी आंदोलनों' का नेतृत्व किया है। जावेद अख्तर ने कहा कि सभी के लिए तो नहीं कह सकता, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि 'परिवर्तन' होना चाहिए। लोकतंत्र स्थिर नहीं रह सकता।

विज्ञापन


देश इस वक्त कई समस्याओं से जूझ रहा है। ध्रुवीकरण का मुद्दा हो या लोगों के भड़काऊ बयान इन मुद्दों को लेकर देश में तनाव का माहौल है। देश में हिंसक घटनाएं रोज सामने आती है। यह शर्म की बात है कि दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे हुए। ये चीजें नहीं होनी चाहिए। जावेद अख्तर ने कहा कि बंगाल ऐतिहासिक रूप से हमेशा क्रांतिकारी आंदोलनों में एक कदम आगे रहा है और यही कारण है कि राज्य में कलाकार और बुद्धिजीवी बनर्जी के साथ खड़े रहे। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी परिवर्तन में रखती हैं विश्वास- जावेद अख्तर
गीताकार जावेद अख्तर से जब पूछा गया कि क्या, ममता बनर्जी  विपक्ष का नेतृत्व करेंगी तो जावेद अख्तर ने कहा कि उनके साथ चर्चा के दौरान उन्होंने कभी नहीं बताया कि उनकी महत्वाकांक्षा विपक्षी मोर्चे की नेता बनने की है। हां इतना जरूर है कि वह बदलाव में भरोसा रखती है। वह पहले बंगाल के लिए लड़ी और अब वह भारत के लिए लड़ना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र स्थिर नहीं, गतिशील है- जावेद अख्तर
उन्होंने कहा कि बड़ा सवाल यह नहीं है कि कौन नेतृत्व करेगा और कौन नहीं। अहम सवाल यह है कि आप किस तरह का भारत बनाने चाहते हैं और आप किस तरह की परंपरा, माहौल, स्वतंत्रता और लोकतंत्र चाहते हैं? हमें गर्व है कि हमारे पास लोकतंत्र है,  लेकिन हमें इसे बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। लोकतंत्र एक सतत प्रक्रिया है। यह स्थिर नहीं है, यह गतिमान है। 

हर दो महीने पर करेंगे दिल्ली का दौरा: ममता बनर्जी
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सासंद और अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास से निकलने के बाद बनर्जी ने कहा कि मैंने शरद पवार से बात की है। यह दौरा सफल रहा। हम राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मिले। लोकतंत्र चलता रहना चाहीए। हमारा नारा है 'लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ'। हम किसानों के मुद्दों का भी समर्थन करते हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यहां (दिल्ली) हर दो महीने पर आते रहेंगे।  





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed