{"_id":"5e19cf908ebc3e87952b3e44","slug":"after-meeting-pm-modi-mamata-banerjee-went-straight-to-caa-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से मुलाकात के तुरंत बाद ममता सीएए के खिलाफ तृणमूल के धरने में हुईं शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी से मुलाकात के तुरंत बाद ममता सीएए के खिलाफ तृणमूल के धरने में हुईं शामिल
Sat, 11 Jan 2020 09:09 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 11 Jan 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन में मुलाकात की। बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी वापस लेने की मांग की। पीएम से 22 मिनट चली मुलाकात के बाद ममता राजभवन से निकलकर सीधे धर्मतल्ला स्थित तृणमूल कांग्रेस के धरना मंच पर पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
मंच पर ही मीडिया से बातचीत में ममता ने कहा, पीएम से शिष्टाचार भेंट हुई। मैंने सीएए और एनआरसी पर आपत्ति जताई और इन्हें वापस लेने की मांग की। साथ ही राज्य का बकाया 38 हजार करोड़ रुपये शीघ्र देने का भी अनुरोध किया। पीएम ने इन मुद्दों पर बातचीत के लिए मुझे दिल्ली आने का न्योता दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले, कोलकाता हवाई अड्डे पर राज्यपाल जगदीप धनखड़, शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष सहित अन्य नेताओं ने पीएम की अगवानी की। दूसरी ओर, वाम दलों व कांग्रेस ने शहर में जगह-जगह पीएम मोदी के विरोध में काले झंडे लहराए और ‘गो बैक’ के नारे लगाए।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने शाम को करेंसी बिल्डिंग समेत चार इमारतों को राष्ट्र को समर्पित किया और हावड़ा ब्रिज के लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया। इसके बाद वह बेलूर मठ पहुंचे। रविवार को पीएम कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।