फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Lady Vetenory Docotor Murder Central Government Will issue advisory or consultation

केंद्र सरकार हैदराबाद में पशु चिकित्सक की हत्या के बाद सभी राज्यों को जारी करेगी परामर्श

Fri, 29 Nov 2019 05:19 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Fri, 29 Nov 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
After Lady Vetenory Docotor Murder Central Government Will issue advisory or consultation
Union Minister of State for Home G Kishan Reddy - फोटो : ANI

हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक की हत्या के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह सभी राज्यों को ऐसे मामलों के लिए परामर्श जारी करेगी। ताकि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का पता लगाने के लिए एहतियाती कदम तुरंत उठाए जा सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि वह तेलंगाना सरकार के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं ताकि महिला की हत्या में शामिल सभी आरोपी पकड़े जाएं और उन्हें सजा दी जा सके। उन्होंने संसद के बाहर पत्रकारों से कहा कि गृह मंत्रालय सभी राज्यों को एक परामर्श भेजेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन


रेड्डी ने कहा कि दोषियों को पकड़कर मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से, मैं राज्य सरकार के अधिकारियों से बात कर रहा हूं। तेलंगाना के डीजीपी भी आज दिल्ली आ रहे हैं और वह मुझसे मुलाकात करेंगे। मामले में लिप्त सभी लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए और किसी वकील को भी उनका मामला नहीं लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार को 27 वर्षीय महिला का झुलसा हुआ शव हैदराबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक पुलिया के नीचे मिला था। वह एक दिन पहले से लापता था। कुछ राहगीरों ने उसके शव को देख पुलिस को उसकी जानकारी दी थी।

वहीं मृतका की छोटी बहन ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि बुधवार रात नौ बजकर 22 मिनट पर उसकी बहन ने उसे फोन कर कहा था कि वह टोल प्लाजा पर फंसी हुई है। किसी ने उसे उसके स्कूटर के टायर की हवा निकली होने की जानकारी देते हुए मदद की पेशकश की थी।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद मर्डर केस: तेलंगाना के गृहमंत्री बोले- पीड़िता को डायल करना था 100 नंबर

क्या है पूरा मामला

शमशाबाद के गाचीबोवली इलाके की रहने वाली पशु चिकित्सक बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास पार्क कर दी थी। रात में जब वह लौटीं तो उन्हें स्कूटी पंक्चर मिली। इस पर उन्होंने अपनी बहन को फोन किया और बताया कि मुझे डर लग रहा है।

उनकी बात सुनकर बहन ने टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की बात कही। वहीं पीड़िता ने बहन से यह भी कहा कि कुछ लोगों ने उसे मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करने की बात कही। हालांकि इसके बाद से ही पीड़िता का मोबाइल फोन बंद हो गया।

परिजनों ने शादनगर टोल प्लाजा के आसपास पीड़िता की खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। अगली सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि एक युवक महिला डॉक्टर की स्कूटी मैकेनिक शमशेर आलम के पास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे छोड़ गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed