हैदराबाद में निर्भया जैसा कांड, दुष्कर्म के बाद महिला डॉक्टर को जलाया, चार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के निर्भया कांड की पुनरावृत्ति एक बार फिर हैदराबाद में दिखी है। हैवानियत की पराकाष्ठा से आगे जाते हुए यहां कुछ लोगों ने एक युवा महिला पशु चिकित्सक (27) के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया। इसके बाद उसकी अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया। जिस तरह निर्भया को मदद का भरोसा देकर बस में बैठा लिया गया था, उसी तरह मदद का झांसा यहां भी देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया।
शादनगर थाने में हुई इस घटना के प्रकाश में आने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर और उसके सहायक हैं। इस पशु चिकित्सक का शव शादनगर के बाहरी इलाके में हैदराबाद-बंगलूरू राजमार्ग पर बने एक पुल के नीचे बृहस्पतिवार को बरामद हुआ था।
इस पीड़िता की छोटी बहन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा था कि बुधवार रात नौ बजकर 22 मिनट पर उसकी इस बड़ी बहन से बात हुई थी और उसने कहा था कि वह एक टोल प्लाजा के पास है और किसी ने उसकी स्कूटी के टायर की हवा निकली होने की बात कह कर मदद की पेशकश की थी। जब छोटी बहन ने दोबारा नौ बजकर 44 मिनट पर फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। पीड़िता का शव टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर पाया गया।
चार आरोपी हिरासत में
साइबराबाद पुलिस ने कहा कि जांच के बाद चार आरोपियों को पुलिस कस्टडी में लिया गया है। इनके नाम हैं- मोहम्मद आरिफ, जोल्लु शिवा, जोल्लु नवीन और चिंताकुंता। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की कोशिश होगी।
Cyberabad Police on rape and murder of a woman veterinary doctor: After investigation four people were taken into custody at Shadnagar police station, their names are Mohammad Areef, Jollu Shiva, Jollu Naveen, and Chintakunta Chennakeshavulu. pic.twitter.com/Yr1BliJX5a
— ANI (@ANI) November 29, 2019
सियासी बयानबाजी
इस मामले पर सियासी बयानबाजी भी सुनने को मिली। तेलंगाना के गृह मंत्री मो. महमूद अली ने कहा कि हम इस घटना से दुखी हैं, पुलिस अलर्ट है और अपराध को नियंत्रित कर रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने 100 नंबर पर डायल करने की बजाय अपनी बहन को फोन किया। अगर ऐसा होता तो उन्हें बचाया जा सकता था।
#WATCH Telangana Home Min on alleged rape&murder case of a woman veterinary doctor: We're saddened by the incident,crime happens but police is alert&controlling it. Unfortunate that despite being educated she called her sister¬ '100',had she called 100 she could've been saved. pic.twitter.com/N17THk4T48
— ANI (@ANI) November 29, 2019
क्या है पूरा मामला
शमशाबाद के गाचीबोवली इलाके की रहने वाली पशु चिकित्सक बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास पार्क कर दी थी। रात में जब वह लौटीं तो उन्हें स्कूटी पंक्चर मिली। इस पर उन्होंने अपनी बहन को फोन किया और बताया कि मुझे डर लग रहा है।
उनकी बात सुनकर बहन ने टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की बात कही। वहीं पीड़िता ने बहन से यह भी कहा कि कुछ लोगों ने उसे मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करने की बात कही। हालांकि इसके बाद से ही पीड़िता का मोबाइल फोन बंद हो गया।
परिजनों ने शादनगर टोल प्लाजा के आसपास पीड़िता की खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। अगली सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि एक युवक महिला डॉक्टर की स्कूटी मैकेनिक शमशेर आलम के पास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे छोड़ गया था।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने जताई नाराजगी
तेलंगाना में एक महिला पशु चिकित्सक की हत्या के इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मीडिया से कहा कि ऐसा लगता है कि सड़कों पर भेड़िये खुले घूम रहे हैं, जो सिर्फ एक महिला पर झपटा मारने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
पशु चिकित्सक की हत्या के दोषियों से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दी जानी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि आयोग का एक सदस्य वहां जाएगा और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा। वह पुलिस के साथ समन्वय कर देखेगा की इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई हो।
National Commission for Women Chairperson, on woman veterinary doctor sexually assaulted & murdered in Telangana: A member of NCW is going there,she'll assist the bereaved family&provide them all help. She'll coordinate with police & see that action is taken as soon as possible. https://t.co/4SF8dvDWAj
— ANI (@ANI) November 29, 2019
सोशल मीडिया में आया उबाल
इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे देश में आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्विटर, फेसबुक जैसे माध्यमों से अपनी नाराजगी प्रकट की। इनमें केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, खिलाड़ी साइना नेहवाल जैसे बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। ट्विटर पर टॉप तीन ट्रेंड इस मामले को लेकर रहे।