फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after GSAT 6A launching got failed ISRO launched navigation satellite IRNSS- 1I

Gsat-6A की नाकामी के बाद IRNSS-1I सैटेलाइट की कामयाब लॉन्चिंग, PM ने दी बधाई

Thu, 12 Apr 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
after GSAT 6A launching got failed ISRO launched navigation satellite IRNSS- 1I
नैविगेशन सैटेलाइट

संचार उपग्रह जीसैट-6ए की नाकामी भूल जाइए। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को नए नैविगेशन सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है। इंडियन रीजनल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (आईआरएनएसएस-1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह चार बजे अंतरिक्ष में भेजा गया। यह लॉन्चिंग पीएसएलवी-सी41 रॉकेट के जरिये की गई। आईआरएनएसएस-1 उस सैटेलाइट आईआरएनएसएस-1एच की जगह लेगा, जिसकी लॉन्चिंग पिछले साल 31 अगस्त को असफल हो गई थी। इस सैटेलाइट का वजन 14425 किलो है और इसे बंगलुरु बेस्ड अल्फा डिजायन टेक्नोलॉजी ने इसरो के साथ मिलकर बनाया है। इस समय भारत को 7 नैविगेशन सैटेलाइट की जरूरत हैं जो उसे नैविगेशन सिग्नल मुहैया करवा सके।

विज्ञापन

देसी जीपीएस नाविक को मिलेगी ताकत

यह सैटेलाइट भारतीय नैविगेशन मैप सिस्टम (नाविक) की ताकत बढ़ाएगा। नाविक के तहत भारत ने आठ सैटेलाइट लांच किए हैं, जिसमें से आईआरएनएसएस-1एच को छोड़कर बाकी सभी सफल रहे। सैटेलाइट की मदद से नक्शा बनाने, समय के सटीक आंकलन, नैविगेशन और समुद्री नैविगेशन में मदद मिलेगी। यह भारतीय सेना के लिए काफी कारगर सिद्ध होगा।
विज्ञापन


असफल हो गई थी 29 मार्च की लॉन्चिंग

इसरो ने 29 मार्च को संचार सैटेलाइट जीसैट-6ए को लॉन्च किया था, लेकिन 24 घंटे बाद ही उससे संपर्क टूट गया। इससे दोबारा संपर्क साधने के सभी प्रयास विफल रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed