फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After entering in Unlock phase one the covid 19 caller tune has been updated now know what is it now

'नमस्कार कोविड-19 अनलॉक की प्रक्रिया अब पूरे देश में शुरू हो गई है...', बदल गई कोरोना की कॉलर ट्यून

Wed, 24 Jun 2020 06:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Jun 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
After entering in Unlock phase one the covid 19 caller tune has been updated now know what is it now
बदल गई कोरोना की कॉलर ट्यून - फोटो : AMAR UJALA
देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन लगाने के बाद देश की आर्थिक गतिविधियों पर उल्टा असर पड़ा, जिससे निपटने के लिए सरकार ने आठ जून से देशभर में अनलॉक-1 का एलान किया।
विज्ञापन


अब तक आप किसी को फोन करने पर कोविड-19 की एक कॉलर ट्यून सुनते थे जो देश में कोरोना की स्थिति बयां करती थी। हमने आपको पहले बताया था कि उस कॉलर ट्यून के पीछे किसकी आवाज़ है लेकिन आपने शायद गौर नहीं किया होगा कि अब कॉलर ट्यून थोड़ी बदल गई है और उसमें कोरोना के साथ-साथ अनलॉक-1 का भी जिक्र होने लगा है। 
विज्ञापन


अब ये कॉलर ट्यून 'कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं।' से ना शुरू होकर 'नमस्कार, कोविड-19 के अनलॉक की प्रक्रिया अब पूरे देश में शुरू हो गई है...ऐसे में अपने घरों से बाहर तभी निकलें जब बहुत आवश्यक हो' से शुरू होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को फोन करने पर कोरोना के प्रति जागरुक करने वाली कॉलर ट्यून कहती है कि 'नमस्कार कोविड-19 के अनलॉक की प्रक्रिया अब पूरे देश में शुरू हो गई है...ऐसे में अपने घरों से बाहर तभी निकलें जब बहुत आवश्यक हो, फेस कवर या मास्क पहनते समय ध्यान रखें कि मुंह और नाक अच्छी तरह से ढ़कें रहें...सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम दो गज या छह मीटर की दूरी रखें...हाथ और साफ संबंधी स्वच्छता का पालन करें...याद रखें कि छोटी सी लापरवाही ही भी भारी पड़ सकती है...खांसी बुखार या सांस लेने संबंधी समस्या होने पर तुरंत राज्य हेल्पलाइन या राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1075 पर संपर्क करें...भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी।'

आपको हमने पहले भी बताया था कि इस कॉलर ट्यून के पीछ मशहूर वॉयर ओवर आर्टिस्ट जसलीन भल्ला की आवाज है। जसलीन ने अपने करियर की शुरूआत खेल पत्रकार के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने वॉयस ओवर कलाकार के तौर पर खुद को व्यस्त कर लिया और पिछले दस वर्ष से वो यह काम कर रही हैं। 


यह भी पढ़ें: 'कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है...' कोरोना कॉलर ट्यून के पीछे किसकी है आवाज़?

इससे पहले जो आप कॉलर ट्यून सुनते थे वो कुछ इस तरह थी 'कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव ना करें। उनकी देखभाल करें और इस बीमारी से बचने के लिए जो हमारी ढाल हैं, जैसे हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि उनको सम्मान दें। उन्हें पूरा सहयोग दें। इन योद्धाओं की करो देखभाल तो देश जीतेगा कोरोना से हर हाल। अधिक जानकारी के लिए स्टेट हेल्प लाइन नंबर या सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 1075 पर करें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed