{"_id":"5edb593c6584b0592916234a","slug":"jasleen-bhallas-voice-behind-this-covid-19-caller-tune-here-you-should-know-about-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है...' कोरोना कॉलर ट्यून के पीछे किसकी है आवाज़?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है...' कोरोना कॉलर ट्यून के पीछे किसकी है आवाज़?
Sat, 06 Jun 2020 03:03 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 06 Jun 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
जसलीन भल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया पिछले पांच महीनों से कोरोना से लड़ रही है। मार्च में एक दिन के जनता कर्फ्यू से शुरू हुआ लॉकडाउन 60 से ज्यादा दिनों तक रहा। लेकिन मार्च की शुरूआत से ही हम सभी को फोन पर एक कॉलर ट्यून सुनाई देती है।
विज्ञापन
कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने वाली इस आवाज में हमसे कहा जाता है, 'कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव ना करें। उनकी देखभाल करें और इस बीमारी से बचने के लिए जो हमारी ढाल हैं, जैसे हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि उनको सम्मान दें। उन्हें पूरा सहयोग दें। इन योद्धाओं की करो देखभाल तो देश जीतेगा कोरोना से हर हाल। अधिक जानकारी के लिए स्टेट हेल्प लाइन नंबर या सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 1075 पर करें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी।'
विज्ञापन
आप सभी ने यह संदेश जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि यह आवाज किसकी है। कौन है वह जो मधुर आवाज में नागरिकों को कोरोना या कोविड-19 के प्रति जागरूक कर रही है। आपके मन में कभी न कभी तो यह सवाल आया ही होगा कि आखिर यह आवाज किसकी है। तो आज हम आपको बता रहे हैं इस आवाज के बारे में। यह वॉयस ओवर जसलीन भल्ला का है। जसलीन जानी-मानी वॉयस ओवर कलाकार हैं और अगर आप टीवी तथा रेडियो पर आने वाले विज्ञापनों को ध्यान से सुनेंगे तो पता चलेगा कि इस आवाज को आप पहले भी कई बार सुन चुके हैं।
विज्ञापन
जसलीन ने अपने करियर की शुरूआत खेल पत्रकार के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने वॉयस ओवर कलाकार के तौर पर खुद को व्यस्त कर लिया और पिछले दस वर्ष से वो यह काम कर रही हैं। अगर आपने डोकोमो, हॉर्लिक्स और स्लाइस मैंगो ड्रिंक का विज्ञापन ध्यान से सुना होगा तो आप इस आवाज को जरूर पहचान लेंगे।