फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Delhi now Bombay High Court receives bomb threat premises are being evacuated Know all about it

Bombay High Court Bomb Threat: दिल्ली के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी, जांच में कुछ भी नहीं मिला

Fri, 12 Sep 2025 01:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Sep 2025 01:13 PM IST
सार

हाईकोर्ट की वकील एडवोकेट मंगला वाघे ने बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट को आज बम की धमकी मिली। इसलिए कोर्ट खाली करा दिया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। एक अन्य वकील ने बताया कि पुलिस ने हमें बाहर जाने को कहा और कहा कि बम की धमकी की अफवाह है। उन्होंने हमें बताया कि यह मुख्य न्यायाधीश का आदेश है।

विज्ञापन
After Delhi now Bombay High Court receives bomb threat premises are being evacuated Know all about it
Bombay High Court - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा। पूरे परिसर को खाली कराया गया। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। हालांकि, कड़ी जांच में कुछ भी नहीं मिला। इससे पहले पुलिस ने बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट प्रशासन को शुक्रवार दोपहर बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई और सुनवाई स्थगित करनी पड़ी। ईमेल मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। एक अधिकारी ने बताया, 'धमकी भरा ईमेल बॉम्बे हाईकोर्ट के आधिकारिक ईमेल पते पर आया था, जिसमें इमारत में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी।'

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी हाईकोर्ट पहुंचे और एहतियात के तौर पर सभी न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और आगंतुकों को परिसर खाली करने को कहा गया। अधिकारी ने आगे कहा, 'मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार इमारत को खाली करा लिया गया। बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाशी अभियान जारी है।' उन्होंने बताया कि हाल ही में शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों और स्कूलों को इसी तरह की बम धमकियां मिली हैं, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी मिलने से वकीलों और न्यायाधीशों दोनों में ही दहशत फैल गई। न्यायाधीश अचानक उठकर खड़े हो गए। यह अफरा-तफरी एक ईमेल के बाद हुई, जिसके जरिए न्यायालय प्रशासन को उच्च न्यायालय पर हमले की धमकी मिली। इसके बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक, यह ईमेल महापंजीयक को सुबह लगभग 8.39 बजे मिला और कुछ न्यायाधीशों को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली हाईकोर्ट में क्या हुआ?

  • बम निरोधक दस्ता भी उच्च न्यायालय परिसर में: दिल्ली हाईकोर्ट में जब न्यायाधीश कार्यवाही कर रहे थे, तभी उनके न्यायालय कर्मचारी आए और उन्हें बम की धमकी वाले ईमेल के बारे में बताया, जिसके बाद वे अदालत कक्षों से बाहर निकल गए। कुछ न्यायाधीश सुबह लगभग 11.35 बजे उठना शुरू हुए, जबकि अन्य दोपहर 12 बजे तक अपनी-अपनी अदालतें चलाते रहे। एक बम निरोधक दस्ता भी उच्च न्यायालय परिसर में पहुंचा। परिसर सुरक्षा बढ़ा दी गई और अदालत परिसर में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकलने को कहा गया।
  • वकीलों, अदालत कर्मचारियों और क्लर्कों  को बाहर निकाला गया: पुलिस ने बताया कि सुबह एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें अदालत परिसर में बम होने का दावा करने वाले एक ईमेल के बारे में बताया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम तलाशी अभियान चला रहे हैं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ अग्निशमन अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।' कई वकीलों, अदालत कर्मचारियों और क्लर्कों ने बताया कि उन्हें परिसर खाली करने के लिए कहा गया है।
  • अदालत परिसर में तीन बम रखे जाने का दावा: सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में कहा गया था कि दिल्ली उच्च न्यायालय में आज होने वाला विस्फोट पिछले झांसों के संदेह को दूर कर देगा और न्यायाधीशों के कक्ष दोपहर की इस्लामी नमाज के तुरंत बाद फट जाएंगे। ईमेल में कहा गया था कि न्यायाधीशों के कमरों और अदालत परिसर में तीन बम रखे गए हैं और सभी को दोपहर 2 बजे तक अदालत परिसर खाली कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed