फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after cm yogi adityanath prime minister narendra modi threatened to death accused arrested

नशेड़ी ने दी थी पीएम की हत्या की धमकी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2020 10:04 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 27 Nov 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
after cm yogi adityanath prime minister narendra modi threatened to death accused arrested
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस के गुरुवार को तब होश उड़ गए जब एक नशेड़ी शख्स ने कॉल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी दी। कॉल के तुरंत बाद सारी पुलिस यूनिट सक्रिय हो गई और पुलिस ने कॉलर को ट्रेस करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस शख्स तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो वह नशे की हालत में था और नशे में ही शख्स ने पुलिस को कॉल कर दिया था। आरोपी की पहचान नितिन के तौर पर की गई है। वह दक्षिणपुरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उन्हें कॉल मिली थी, जिसमें कॉलर ने अपने घर के पते की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन


धमकी के साथ अपना मकान नंबर भी बताया
शख्स ने पुलिस को बताया था कि वह दक्षिणपुरी इलाके के ब्लॉक-18 में स्थित मकान संख्या 198 से कॉल कर रहा है और वो मोदी जी की हत्या कर देगा। कॉल के तुरंत बाद अंबेडकर नगर पुलिस थाना सक्रिय हो गया और कॉलर को ट्रेस करने लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी बूरी तरह नशे की हालत में था, फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी को दो बार मिल चुकी धमकी
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। आरोपी ने डॉयल 112 पर जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजा था, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपी की तलाश में जुट गई। धमकी देने वाला आरोपी नाबालिग था। 

नाबालिग के पास मोबाइल फोन और सिम मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार ग्रह भेज दिया है। वहीं 21 मई को भी योगी आदित्यनाथ को मारने की धमकी दी गई थी। यह धमकी यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में एक वॉट्सऐप मैसेज के जरिए मिली थी। 


यह संदेश मुंबई से आया था, जिसके बाद यूपी पुलिस की एटीएस ने महाराष्ट्र एटीएस के साथ इस जानकारी को साझा किया और महाराष्ट्र पुलिस ने 20 साल के फैजल को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed