फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After China Iran, now Coronavirus wreaks havoc on Italy, more than 100 deaths

Coronavirus update: इटली में 100 से ज्यादा की मौत, अमेरिका में 11 हुई मरने वालों की संख्या

Thu, 05 Mar 2020 12:09 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Mar 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
After China Iran, now Coronavirus wreaks havoc on Italy, more than 100 deaths
50 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस कहर मचा रहा है - फोटो : PTI

विज्ञापन

चीन में कोरोनावायरस से 31 और लोगों की मौत हो गई हैं। इसके बाद मरने वालों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई है। वहीं,  कुल पुष्ट मामलों की संख्या 80,400 से ज्यादा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चौकसी में किसी भी तरह की कमी नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि संक्रमण से सबसे बुरी तरह से प्रभावित वुहान में सकारात्मक प्रगति के बावजूद स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को कोरोनावायरस से 139 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 31 लोगों की जान गई है। ये सभी मौतें सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में हुई हैं। आयोग ने कहा कि बुधवार को ही संक्रमण के 143 नए संदिग्ध मामले दर्ज हुए हैं, जबकि गंभीर मामलों की संख्या 464 घटकर 5,952 हो गई है। अब भी आशंका है कि 522 लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हैं।

विज्ञापन




चीन की मुख्य भूमि में बुधवार रात तक कोविड-19 के कुल 80,409 मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें 3,012 वे लोग भी शामिल हैं जिनकी इस बीमारी से मौत हो गई है और 25,352 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 52,045 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इटली में 107 लोगों की मौत

कोरोनावायरस से इटली में मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 100 के पार पहुंच गया और संक्रमण की चपेट में आने वाले व्यक्तियों की संख्या तीन हजार से ऊपर चली गई है। सरकार ने यह जानकारी दी। पिछले चौबीस घंटों में 28 और लोगों की जान चली गई जिससे मृतकों की संख्या 107 हो गई है। चीन के बाहर कोरोनावायरस से मरने वालों की यह सर्वाधिक संख्या है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इटली में अब तक संक्रमण के 3,089 मामले दर्ज किए गए हैं।


इटली में स्कूल, विश्वविद्यालय 15 मार्च तक के लिए बंद

इटली में कोरोनावायरस के कारण मरने वालों की संख्या 107 तक पहुंचने के साथ ही इस संक्रमण को फैलने के रोकने के लिए सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को 15 मार्च तक बंद कर दिया गया। सरकार ने इस आदेश की बुधवार को घोषणा की। यहां कोरोना वायरस के मामले 3,000 के पार पहुंच चुके हैं।

अमेरिका में 11 लोगों की मौत, आपात स्थिति की घोषणा

अमेरिका में कोरोनावायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। कांग्रेस में सांसद तेजी से फैल रहे इस संक्रामक रोग से लड़ने के लिए आठ अरब डॉलर से अधिक की निधि देने पर राजी हो गए हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने आपात स्थिति की घोषणा की है। राज्य में कोविड-19 बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि नजदीक के वाशिंगटन राज्य में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वहां 10वें व्यक्ति की मौत हो गई है।

इससे पहले लॉस एंजिलिस काउंटी के अधिकारियों ने वेस्ट कोस्ट शहर में छह नए मामले सामने आने की बात बताई जबकि न्यूयॉर्क राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इस बीच, सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स कोरोनावायरस से लड़ने के लिए 8.3 अरब डॉलर की सहायता राशि देने पर सहमत हो गए हैं। प्रतिनिधि सभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिया और सीनेट में इस पर गुरुवार को मतदान होना है।

दुनिया में 9 करोड़ फेस मास्क और 7.6 करोड़ ग्लव्स की जरूरत

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से पूरी दुनिया में फेस मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों की आपूर्ति लगातार कम हो रही है और इससे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अडेहनॉम गेब्रीयेसस ने कहा है कि पीड़ितों की देखभाल करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 8.9 करोड़ मास्क, 16 लाख रंगीन चश्मा और 7.6 करोड़ जोड़े ग्लव्स की जरूरत है।

गेब्रीयेसस ने कहा है कि संक्त्रस्मण के कारण इन चीजों की मांग बढ़ रही है, लेकिन उत्पादन तेजी से कम हो रहा है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन में 40 प्रतिशत इजाफे की जरूरत है।

कीमतें भी कई गुना बढ़ीं

फेस मास्क और सुरक्षा उपकरणों की कम होती मांग के बीच इसकी जमाखोरी भी शुरू हो गई है। घबराए लोग इन चीजों को अपने घरों में जमा कर रहे हैं, जिससे इनकी कीमतें भी कई गुना बढ़ गई हैं। फेस मास्क की कीमत छह गुना तो गाउन की कीमत में दोगुनी वृद्धि हुई है। वहीं, एन95 मास्क की कीमतें भी तीन गुना तक बढ़ गई हैं।

आम लोगों से अपील

गेब्रीयेसस ने आम लोगों से फेस मास्क की जमाखोरी नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अधिकांश लोगों के लिए मास्क की जरूरत नहीं होती। गेब्रीयेसस ने अलग-अलग देशों की सरकारों से भी सुरक्षा उपकरणों का उत्पादन बढ़ाने की अपील की है। इधर, अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने कहा है कि केवल उनके देश में ही स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 30 करोड़ मास्क की जरूरत होगी।
 

फ्लू से ज्यादा खतरनाक, लेकिन कम संक्त्रसमक

कोरोनावायरस और फ्लू की तुलना करते हुए गेब्रीयेसस ने कहा कि कोविद-19 ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि इसके शिकार हुए 3 प्रतिशत से ज्यादा लोगों की जान चली गई। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फ्लू के मुकाबले कोरोना वायरस का संक्त्रस्मण धीरे फैलता है। इसी तरह, फ्लू की रोकथाम करना संभव नहीं है, लेकिन कोविद-19 पर रोक लगाने की कोशिशें की जा रही हैं।
 

कोरोनावायरस :

  •  47 देशों में मास्क और सेनिटाइजर आदि की मांग कई गुना बढ़ी
  •  2.3 मिलियन एन95 मास्क, 30 मिलियन गाउन, 1.59 मिलियन चश्मे, 76 मिलियन ग्लव्स और 2.9 मिलियन लीटर सेनिटाइजर की मांग
  •  89 मिलियन मास्क की मांग है दुनियाभर में हर महीने
  •  40 फीसदी मास्क आदि का निर्माण बढ़ाने की सलाह दी डब्ल्यूएचओ ने
     

दक्षिण अमेरिका में भी पहुंचा कोरोना

दुनिया के सभी आबादी वाले महाद्वीपों तक पहुुंच चुका कोरोनावायरस तेजी से पांव पसार रहा है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में अभी तक ब्राजील में ही मामले सामने आए थे। अब पहली बार अर्जेंटीना और चिली में भी इसके संक्रमित मिले हैं। अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में इटली की यात्रा से लौटे 43 साल के व्यक्ति में कोरोना का वायरस मिला है।

पूर्व एशिया से चिली लौटे एक व्यक्ति में कोरोना होने की पुष्टि हो गई है। इन तीनों देशों के अलावा मैक्सिको, इक्वोडोर और डोमनिकन गणराज्य में भी इस वायरस से पीड़ित लोग मिले हैं।
 

  •  ईरान ने जेलों में बंद 54 हजार से अधिक कैदियों को अस्थाई तौर पर रिहा किया जाएगा।
  •  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा, दुनियाभर में हो सकती है चिकित्सा उपकरणों की कमी।
  •  गूगल ने साल भर का सबसे बड़ा आयोजन रद्द किया।
  •  इराक में भी कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed