फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After bird flu outbreak, Maharashtra village and areas around it declared alert zone News In Hindi

Bird Flu: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में गांव समेत 10 KM तक 'अलर्ट जोन'; वैज्ञानिक तरीके से नष्ट होंगे पक्षी-अंडे

Wed, 05 Feb 2025 02:31 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 02:31 AM IST
सार

चंद्रपुर जिले में बर्ड फ्लू के फैलने के खतरे को देखते हुए मंगली गांव और उसके आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र को अलर्ट जोन घोषित किया गया है। साथ ही जिले में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया गया है। इसके तहत प्रभावित पक्षियों को मारने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
After bird flu outbreak, Maharashtra village and areas around it declared alert zone News In Hindi
बर्ड फ्लू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के फैलने के खतरे को देखते हुए मंगली गांव और उसके आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र को 'अलर्ट जोन' घोषित किया गया है। 25 जनवरी को मंगली गांव में पोल्ट्री पक्षियों की मौत के बाद, पशुपालन विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। इन नमूनों में बर्ड फ्लू के वायरस एच5एन1 की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


बढ़ते प्रकोप से अलर्ट जारी
चंद्रपुर के कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष ने जिले में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया है। इसमें बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाए जाने की रूपरेखा बताई गई है।
विज्ञापन


त्वरित कार्रवाई करने का आदेश 
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करने का फैसला लिया है। इसके तहत मंगली, गेवरलाचक और जूनोनाटोली क्षेत्रों में प्रभावित पक्षियों को मारा जाएगा। साथ ही मृत पक्षियों को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाएगा और बची हुई मुर्गियों का आहार और अंडे भी नष्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में आवाजाही पर प्रतिबंध
इसके अलावा, इस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और पोल्ट्री, चिकन, अंडे, पक्षी आहार व अन्य संबंधित सामग्री की आवाजाही भी रोकी गई है। प्रभावित पोल्ट्री फार्मों को कीटाणुरहित करने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट या पोटेशियम परमैंगनेट से सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान, 5 किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री और चिकन की दुकानें भी बंद रहेंगी ताकि वायरस का फैलाव रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed