फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   After arrest of Deep Sidhu, the investigating agencies will find the clue of 'foreign connection' of the movement

दीप सिद्धू की गिरफ्तारी से जांच एजेंसियों की राह हुई आसान, अब पता चलेगा क्या है आंदोलन का 'विदेशी कनेक्शन'

Tue, 09 Feb 2021 07:59 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 09 Feb 2021 07:59 PM IST
सार

  • लाल किला में हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद जांच का रुख इधर भी होगा
  • लाल किला हिंसा के बाद स्थानीय नेताओं से शरण भी मांगता रहा सिद्धू

विज्ञापन
After arrest of Deep Sidhu, the investigating agencies will find the clue of 'foreign connection' of the movement
Red fort Violence accused Deep Sidhu arrest - फोटो : ANI

विस्तार

लाल किला पर हुई हिंसा के एक लाख रुपये के इनामी आरोपी दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियों की राह आसान हो गयी है। यह जांच आंदोलन में विदेशी कनेक्शन को लेकर है। जांच में शामिल अधिकारियों ने कहा कि सिद्धू से पूछताछ में बहुत जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


दीप सिद्धू महज आंदोलन में शामिल होकर लाल किला हिंसा का ही आरोपी नहीं है, बल्कि जांच एजेंसियों के निशाने पर विदेशी लोगों के भी इसमें शामिल होने का शक है। जांच करने वाली एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक दीप सिद्धू से पूछताछ में उन्हें हाथ कई सुराग लग सकते हैं। जिस तरह से सोशल मीडिया में विदेश से आंदोलन को लेकर ट्वीट किए गए हैं, उसे लेकर भी सिद्धू से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से जुड़े गहरे तार

दीप सिद्धू के भाइयों से लेकर कई करीबी रिश्तेदार कनाडा समेत अन्य मुल्कों में रह रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू का सोशल मीडिया पहले से ही विदेश में बैठी उसकी एक महिला मित्र और कुछ दोस्त मिलकर ऑपरेट करते थे। जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दीप सिद्धू के पूरे नेटवर्क को खंगाला जाएगा। जांच एजेंसियां सिद्धू से यह भी जानने की फिराक में हैं कि किसान आंदोलन को लेकर विदेशी सेलिब्रेटीज के कूदने की वजह कितनी प्रायोजित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नेताओं से संपर्क में था

स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच टीम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सिद्धू का नेटवर्क स्थानीय नेताओं में भी है। वह 26 जनवरी के बाद से इन नेताओं से संपर्क करने ही जुगत में था। कुछ नेताओं से उसकी मुलाकात भी हुई। जबकि कुछ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किनारा भी किया। जांच एजेंसियों के पास सिद्धू के साथ रहने वालों की कॉल डिटेल्स भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed