{"_id":"5c75334dbdec2273ad00cf10","slug":"after-aif-attack-pakistan-said-will-go-to-war-to-protect-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने दी भारत को धमकी, कहा- देश को बचाने के लिए करेंगे युद्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान ने दी भारत को धमकी, कहा- देश को बचाने के लिए करेंगे युद्ध
Tue, 26 Feb 2019 06:08 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 26 Feb 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना की तरफ से आतंकी शिविरों पर बम बरसाने के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से तिलमिला उठा है। पाकिस्तान ने भारत को युद्ध की धमकी दी है। पाकिस्तान का कहना है कि वह देश को बचाने के लिए युद्ध करेगा। पाकिस्तान में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने यह बयान दिया है।'डॉन' वेबसाइट ने उनका यह बयान छापा है।
विज्ञापन
दिल्ली में पाक झंडा फेहराने की दी धमकी
शहबाज शरीफ का कहना है कि अगर भारत युद्ध शुरू करता है तो नई दिल्ली में पाकिस्तानी झंडा लहराएगा। शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब लोगों के पैर धोने के बजाय वह इस क्षेत्र को युद्ध में नहीं ढकेलकर बड़ा काम कर सकते हैं।पाक असेंबली में विपक्ष के नेता शरीफ यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि भारत को इस वक्त समझादी का इस्तेमाल करना चाहिए और क्षेत्रीय स्थिरता को बाधित करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर अपनी मातृभूमि की रक्षा की बात आई तो हम युद्ध के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
पुलवामा में हुए आत्मघाती महले के 12 दिनों बाद भारत ने उड़ाए आतंकी शिविर
बता दें कि मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला लिया । वायुसेना ने पुलवामा हमले के 12 दिनों बाद पाकिस्तानी इलाके में जाकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट और पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद व चकोटी में कई आतंकी शिविरों को ध्वस्त किया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, वायुसेना की इस कार्रवाई में 300 आतंकी मारे गए हैं। वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ठिकानों को तबाह किया। यह पहली बार है जब साल 1971 में पाकिस्तान से हुई लड़ाई के बाद 2019 में आतंकियों पर कहर बरसाने के लिए भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा को पार किया है।
विज्ञापन