फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After 2G scam Verdict it started trending on social media where users posted many funny comments

2G Scam: कोर्ट के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब चुटकी ली

Thu, 21 Dec 2017 02:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
After 2G scam Verdict it started trending on social media where users posted many funny comments
a raja and kanimozhi
2जी स्पेक्ट्रम केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और द्रमुक नेता कनीमोझी समेत सभी आरोपियों को गुरुवार को बरी कर दिया। कोर्ट ने मामले में आरोपी अन्य तीन कंपनियों को भी बरी कर दिया है। इस घोटाले के आरोप से मनमोहन सिंह की यूपीए 2 की सरकार चली गई थी। लेकिन आज के फैसले ने पूरे मामले पर नए सिरे से सोचने पर विवश कर दिया है। 
विज्ञापन


कोर्ट के फैसले के बाद 2जी स्कैम का मामला सोशल मीडिया पर छा गया। ट्विटर पर #2GScamVerdict ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग फिल्म और वीडियो के क्लिप शेयर कर रहे हैं। #2GScamVerdict के साथ लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं पोस्ट की हैं। एक यूजर क्षितिज मोदी ने लिखा है, ' जेसिका को किसी ने नहीं मारा, काले हिरण को किसी ने नहीं मारा, आरुषि को किसी ने नहीं मारा, और अब किसी ने 176 हजार करोड़ नहीं चुराए... इसलिए अतुल्य भारत।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



एक यूजर अंकिज गुंजल ने इस फैसले के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की मनोस्थिति को बयां करने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया। 
 


एज ऑफ बनान के हैंडल से लिखा गया है, 'विनोद राय का काम घोटाला उजागर करना नहीं था। उनका काम मोदी सरकार को लाना था। यह वो घोटाला है जो कोई समझ नहीं पाया।'  
 


@maqbool_sm हैंडल के सैयद मकबूल ने कहा कि विनोद राय को इस्तीफा दे देना चाहिए और पद्म पुरस्कार लौटा देना चाहिए। 

एक यूजर सेल्फी क्वीन ने बहुत चुटीले अंदाज में जज के फैसले को बताया, 'जब जज साहब ने कोर्ट में पूछा होगा, 'कोई एक कारण बताओ कि तुमलोगों को क्यों रिहा किया जाए। ए. राजा और कनीमोझी ने कहा, 'सर दुनिया 4जी पर पहुंच गई और आप अभी तक 2जी पर अटके हैं। जज साहब ने कहा प्वाइंट है, जाओ रिहा...' 
 


एक यूजर नागा अथियान ने कोर्ट के फैसले को डीएमके की जीत बताया और एक फिल्म का क्लिप शेयर किया है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed