फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Afghanistan Taliban Crisis Taliban Fighters afgani people in india indian govt

एक्सक्लूसिव: अफगानिस्तान में फिर लौटा बर्बरता का दौर, अमर उजाला से अफगानी नागरिक बोले - सरकार फंसे लोगों को बाहर निकालें

Fri, 20 Aug 2021 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 20 Aug 2021 02:44 PM IST
सार

अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आते ही बर्बरता का दौर शुरू हो गया है। तालिबान लड़ाके एक के बाद एक हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। तालिबान के क्रूरता से लोग डरे और सहमे हुए हैं। तालिबान लड़ाके महिलाओं और लड़कियों को भी निशाना बना रहे हैं। बिना बुर्का पहने लड़कियों को बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए भारत में रह रहे अफगानी लोगों ने सरकार से वहां से लोगों को निकालने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
Afghanistan Taliban Crisis Taliban Fighters  afgani people in india indian govt
अफगानिस्तानी नागरिकों से अमर उजाला की बात - फोटो : self

विस्तार

अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान भले ही दावा कर रहा है कि वह क्रूरता नहीं दिखाएगा, लेकिन उसकी हकीकत धीरे-धीरे सामने आ रही है।  वहां की कुछ तस्वीरें तो यहीं बयां कर रही हैं, जिनमें दिख रहा है कि अफगानिस्तान छोड़ने वाले लोगों पर तालिबान के दहशतगर्द कैसे कोड़े बरसा रहे हैं और रास्ते में उनकी तलाशी ले रहे हैं। यहां तक तालिबान लड़ाके अफगानिस्तान में घर-घर जाकर अमेरिकी सैनिकों की मदद करने वालों को भी खोज रहे हैं और सामने नहीं आने पर हत्या तक की धमकी भी दे रहे हैं । अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत के बाद लोग डरे और सहमे हुए हैं। खासकर वहां रह रहे भारतीय भी खौफजदा हैं। तालिबान ने भारत के साथ कारोबार पर भी रोक लगा दी है। इससे हालात बेहद तनावपूर्ण है। भारत सरकार अफगानिस्तान में रह रहे भारतीय को लेकर चिंतित है। सरकार लगातार अंतरराष्ट्रीय समुदायों से संपर्क में है।

विज्ञापन

दिल्ली में रह रहे लोगों ने सरकार से मांगी मदद

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे अफगानिस्तानी नागरिक भी वहां की स्थिति को लेकर चिंतित हैं और सरकार से वहां रह रहे लोगों को बचाने की अपील कर रहे हैं। अमर उजाला वेबसाइट ने दिल्ली में रह रहे कुछ अफगानिस्ती लोगों से जब इस बारे में जानने की कोशिश की तो लोगों ने तालिबान की क्रूरता और दमनकारी नीति पर खुलकर अपनी बातें रखीं। दिल्ली में फरहाद नाम के एक युवक ने कहा कि तालिबान की क्रूरता पूरी दुनिया जानती है, जिस तरीके से अफगानिस्तान से लोकतंत्र खत्म हुआ है उससे यह साफ है कि तालिबान फिर से वहां पर आतंकवाद को बढ़ावा देगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

तालिबान से लोगों में खौफ का माहौल

वहीं, दो साल से दिल्ली में रह एक अफगानी युवक ने कहा कि तालिबान की दमनकारी नीति से दुनिया भलीभांती परिचित है। आप देखिए कि पिछले तीन दिनों के अंदर ही वहां पर महिलाओं और लड़कियों के साथ कैसा सलूक किया जा रहा है। उनकी आजादी छीनी जा रही है। पत्रकारों को घर बैठने की हिदायत दी गई है। सड़कों पर आम लोगों को पीटा जा रहा है। वहां की महिलाएं, लड़कियां सब घर के अंदर बंद हैं, उन्हें पता है कि अगर बाहर निकलेंगे तो तालिबान छोड़ेगा नहीं। लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन

तालिबान के जुल्म और सितम से लोग भयभीत

अफगानी युवक नजीम ने बताया कि जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है, तब से दुखी हूं। मेरा पूरा परिवार अफगानिस्तान में रह रहा है। मेरे माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं, तालिबान के कब्जे के बाद से वहां पर सबकुछ बंद है। तालिबान के जुल्म और सितम से लोग डरे और सहमे हुए हैं। मैं रोज अपने परिवार से फोन पर बात कर रहे हैं। सभी लोग वहां से निकलना चाह रहे हैं। सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द वहां से लोगों को बुलाने की प्रक्रिया शुरू करें। 

मिरदाउस ने बताया कि 15 अगस्त को ताबिलान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया तो जहन में दो दशक पहले वाला खौफनाक मंजर याद आ गया, क्योंकि तालिबान को अमन और चैन पसंद नहीं है। तालिबान लड़ाके फिर से वहां पर अत्याचार करने लगे हैं, लोगों को कोड़े मार रहे हैं। महिलाओं और लड़कियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। तालिबान अभी से बंदूक की नोंक पर सत्ता चलाने को तैयार है। हम सरकार से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला जाए नहीं तो वहां के लोगों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed