फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AERO India 2023: Bajrangbali seen on Air Force plane 'Storm is coming' written on trainee fighter plane

AERO India 2023: वायुसेना के विमान पर नजर आए 'बजरंगबली', ट्रेनी फाइटर प्लेन पर लिखा- 'तूफान आ रहा है'

Mon, 13 Feb 2023 04:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 13 Feb 2023 04:00 PM IST
सार

एशिया के सबसे बड़े एयर शो के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के जिस विमान की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वह एक ट्रेनर विमान है। HAL द्वारा बनाया गया सुपरसोनिक ट्रेनर विमान सबक ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।  

विज्ञापन
AERO India 2023: Bajrangbali seen on Air Force plane 'Storm is coming' written on trainee fighter plane
HAL के विमान पर बजरंगबली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की टेक सिटी बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयर शो की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी ने एयरो इंडिया मेगा शो का वायुसेना अड्डे येलहंका पर उद्घाटन किया। जिसके बाद बेंगलुरू के आसमान में भारतीय वायुसेना के विमान अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसमें वायुसेना के विमान, हेलिकॉप्टर और फायटर जेट समेत कई सुरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच HAL द्वारा विकसित किया गया एक विमान चर्चा में आ गया है। दरअसल, इस विमान के पीछे के हिस्से में हनुमान जी का चित्र उकेरा गया है। साथ ही हनुमान जी के चित्र के साथ ही इसपर 'The Strom is Coming' लिखा गया है। इसके चलते इस विमान की खूब चर्चा हो रही है। शोसल मीडिया पर यूजर्स जमकर इसकी फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इस वजह से चर्चा में आया विमान
एशिया के सबसे बड़े एयर शो के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के जिस विमान की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वह एक ट्रेनर विमान है। HAL द्वारा बनाया गया सुपरसोनिक ट्रेनर विमान सबक ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इसे HLFT-42 नाम दिया गया है। HAL ने एयरो इंडिया में इसे आधुनिक फायटर ट्रेनर विमान के रूप में पेश किया है। इसके पिछले भाग में हनुमान जी के चित्र को उकेरा गया है। 
विज्ञापन


Image

पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में एयरो इंडिया मेगा शो का वायुसेना अड्डे येलहंका पर उद्घाटन करने के लिए पहुंचे। यहां पीएम ने Aero India के 14वें एडिशन का उद्घाटन किया और कहा कि एयरो इंडिया सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि यह भारत की ताकत है। इससे पहले वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने उद्घाटन समारोह में गुरुकुल फॉर्मेशन का नेतृत्व किया और फाइटर जेट से उड़ान भरी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


80 से ज्यादा देशों की भागीदारी
आज से शुरू हुआ यह एयर शो शुक्रवार 17 फरवरी तक चलेगा। एयरो शो 2023 का उद्देश्य मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाते हुए घरेलू हवाई उद्योग को बढ़ावा देना है। यह एयर शो, हवाई क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन करेगा। साथ ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर नए भारत के उदय को भी दर्शाएगा। बेंगलुरु एयर शो में 731 कंपनियों ने अपने हथियारों के प्रदर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 633 भारतीय और 98 विदेशी कंपनियां शामिल हैं। 17 फरवरी को Aero India शो 2023 में 80 से ज्यादा देशों की भागीदारी देखी जाएगी। इसमें लगभग 30 देशों के रक्षा मंत्री और रक्षा उत्पाद से जुडे़ लोगों के शामिल होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed