फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR Report Gujarat Election 2022, Bjp Got Donations 163 Crore Rupees and Congress onli 11 crore Rupees

Gujarat Election: पांच साल में मिले चंदे का 94% हिस्सा केवल भाजपा के खाते में, छह फीसदी में सभी विपक्षी दल

Mon, 28 Nov 2022 12:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Nov 2022 12:19 PM IST
सार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की पिछले पांच वर्षों में इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक फंडिंग पर एक रिपोर्ट बताती है कि गुजरात में भाजपा को कुल योगदान का 94 फीसदी हिस्सा मिला है।

विज्ञापन
ADR Report Gujarat Election 2022, Bjp Got Donations 163 Crore Rupees and Congress onli 11 crore Rupees
गुजरात में पार्टियों को राजनीतिक चंदा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण से तीन दिन पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने पिछले पांच वर्षों में चुनावी बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक चंदे पर एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में पता चला है कि भाजपा ने गुजरात में कुल योगदान का 94 फीसदी हिस्सा हासिल किया है। जबकि कांग्रेस को करीब 5 फीसदी का चंदा मिला।  एडीआर की रिपोर्ट का खुलासा होने के बाद विपक्षी पार्टी भाजपा पर निशाना साधने लगे हैं।

विज्ञापन


जानें किस पार्टी को कितना चंदा मिला
रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2018 से अक्तूबर 2022 तक सभी पार्टियों को कुल मिलाकर 174 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जिसमें भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा 163 करोड़ रुपये था। वहीं कांग्रेस को केवल 10.5 करोड़ रुपये के चंदा के साथ संतोष करना पड़ा और AAP को सबसे कम 32 लाख रुपये मिला। वहीं अन्य पार्टियों को 20 लाख रुपये मिला। राष्ट्रीय स्तर पर, भाजपा को 2017-18 के बाद से खरीदे गए सभी इलेक्टोरल बॉन्ड का 65 फीसदी या दो-तिहाई प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


आरटीआई के जरिए मिली जानकारी 
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) को SBI की गांधीनगर शाखा से एक आरटीआई  का जवाब मिला, जिसमें कहा गया था कि 343 करोड़ रुपए के 595 बॉन्ड खरीदे गए हैं।  रिपोर्ट से पता चला है कि अप्रैल 2019 में सबसे अधिक संख्या में इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे गए। उनमें से 137 बॉन्ड की कीमत 87.5 करोड़ रुपए की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल की अवधि में सभी राज्यों से कुल 4,014.58 करोड़ रुपये चंदा आए
रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच साल की अवधि में राजनीतिक दलों द्वारा प्राप्त कुल कॉर्पोरेट दान (4,014.58 करोड़ रुपये) में से चार फीसदी या 174 करोड़ रुपये गुजरात से आए। रिपोर्ट में कहा गया है कि 74.3 करोड़ रुपये प्रूडेंट इलेक्टोरल नामक एक इकाई से आए हैं। इस ट्रस्ट के जरिए गुजरात की छह कंपनियों ने चंदा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed