फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   administrative reshuffle in central government Love Agarwal appointed DGFT chief Ravindra takes charge of FCI

Central: केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, लव अग्रवाल बने डीजीएफटी प्रमुख, एफसीआई की कमान रवींद्र को

Tue, 30 Dec 2025 08:39 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 30 Dec 2025 08:39 PM IST
सार

Administrative Reshuffle: केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लव अग्रवाल को विदेश व्यापार महानिदेशालय का प्रमुख और रवींद्र कुमार अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। इस फेरबदल में 25 सिविल सेवकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विज्ञापन
administrative reshuffle in central government Love Agarwal appointed DGFT chief Ravindra takes charge of FCI
लव अग्रवाल को विदेश व्यापार महानिदेशालय का प्रमुख बनाया गया - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अहम विभागों में शीर्ष अधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल में वरिष्ठ नौकरशाह लव अग्रवाल को विदेश व्यापार महानिदेशालय का प्रमुख बनाया गया है, जबकि भारतीय खाद्य निगम की जिम्मेदारी रवींद्र कुमार अग्रवाल को सौंपी गई है। इस कदम को नीति निर्माण और प्रशासनिक कामकाज को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन सभी नियुक्तियों को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की मंजूरी मिली है। यह फेरबदल केवल दो पदों तक सीमित नहीं है, बल्कि कुल 25 सिविल सेवकों को अलग-अलग केंद्रीय विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
विज्ञापन


डीजीएफटी की कमान लव अग्रवाल के हाथ
1996 बैच के आईएएस अधिकारी लव अग्रवाल, जो आंध्र प्रदेश कैडर के हैं, को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत विदेश व्यापार महानिदेशालय का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। डीजीएफटी देश के आयात-निर्यात और विदेशी व्यापार नीतियों से जुड़ा अहम विभाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफसीआई में नेतृत्व बदलाव
सहकारिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रहे रवींद्र अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह अशुतोष अग्निहोत्री की जगह लेंगे। अशुतोष अग्निहोत्री को अब पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- एसआईआर सुनवाई से पहले बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मतदाता सूची से नाम गायब होने से था परेशान

ऊर्जा और वाणिज्य विभाग में नई जिम्मेदारियां
बिजली मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रहे श्रीकांत नागुलापल्ली को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, 1992 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा अधिकारी सुचिंद्र मिश्रा को वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।


कौशल मंत्रालय में फेरबदल
राष्ट्रपति सचिवालय में अतिरिक्त सचिव रहे राकेश गुप्ता को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। उर्वरक विभाग की अतिरिक्त सचिव अनीता सी मेषराम को राष्ट्रपति सचिवालय भेजा गया है। इसके अलावा, पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में महानिदेशक (प्रशिक्षण) नियुक्त किया गया है।

उन्नयन और नई नियुक्तियां
सरकार ने दो अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर तक इन-सिटू उन्नयन भी दिया है। कपड़ा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार रहे असित गोपाल अब विशेष सचिव होंगे। इसके साथ ही 13 अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव स्तर पर पदोन्नति दी गई है। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे मुकेश मंगल तथा खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव अनीता कर्ण को अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।


अन्य वीडियो-


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article