{"_id":"6953decca9dfc1ffd308def4","slug":"west-bengal-elderly-man-committed-suicide-before-the-sir-hearing-voter-id-update-election-commission-india-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: एसआईआर सुनवाई से पहले बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मतदाता सूची से नाम गायब होने से था परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: एसआईआर सुनवाई से पहले बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मतदाता सूची से नाम गायब होने से था परेशान
Tue, 30 Dec 2025 07:49 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 30 Dec 2025 07:49 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत सुनवाई से कुछ घंटे पहले एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उनके परिवार ने दावा किया कि मसौदा मतदाता सूची से नाम हटाने के बाद वह मानसिक तनाव में थे, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने की खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां मंगलवार को पुलिस ने जानकारी दी कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की सुनवाई के लिए पेश होने से कुछ ही घंटे पहले, एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।
मसौदा मतदाता सूची में नहीं था नाम
मृतक की पहचान दुर्जन मांझी (82 वर्षीय) के रूप में हुई है। उनके बेटे कनाई ने बताया कि उनके पिता को (एसआईआर के तहत) सुनवाई के लिए नोटिस मिला था, जिसके बाद से वह काफी परेशान थे। उनकी परेशानी की मुख्य वजह यह थी कि उनका नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं था। पुलिस के अनुसार, मांझी की मौत सोमवार को कथित तौर पर ट्रेन की चपेट में आने से हुई। उन्हें पारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय में सुनवाई के के लिए बुलाया गया था।
ये भी पढ़ें: Bengal Politics : शाह के आरोपों पर टीएमसी का पलटवार, आतंकी हमलों को रोकने में नाकाम रहने पर मांगा इस्तीफा
विज्ञापन
मृतक के बेटे ने क्या कहा?
दिहाड़ी मजदूर कनाई ने कहा, मेरे पिता ने जनगणना का प्रपत्र जमा किया था, लेकिन उनका नाम मसौदा मतदाता सूची में नहीं आया। जबकि 2002 की मतदाता सूची में उनका नाम था। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनके पिता को सुनवाई के लिए क्यों बुलाया गया। कनाई ने दावा किया, 25 दिसंबर को सुनवाई के लिए नोटिस मिलने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश
संयोग से चुनाव आयोग ने सोमवार को ही एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया है कि 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के मतदाताओं, साथ ही बीमार या दिव्यांगों को व्यक्तिगत रूप से सुनवाई के लिए नहीं बुलाया जा सकता है, अगर उनकी ओर से ऐसा कोई विशेष अनुरोध किया जाता है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन