फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aditya wrote letter to Sports Minister regarding India-PAK match and asked Is BCCI above national interest?

Asia Cup: क्या खेल-BCCI राष्ट्रहित से ऊपर? प्रस्तावित भारत-PAK मैच पर आदित्य ठाकरे का सवाल; सरकार को लिखा पत्र

Wed, 20 Aug 2025 11:39 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:39 PM IST
सार

शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित मैच को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि क्या बीसीसीआई राष्ट्रहित से ऊपर है? आदित्य ने कहा कि यह वाकई शर्मनाक है कि जब पाकिस्तान सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में हॉकी खेलने से पीछे हट गया है, तो बीसीसीआई अपने स्वार्थ के लिए पाकिस्तान से खेल रहा है।

विज्ञापन
Aditya wrote letter to Sports Minister regarding India-PAK match and asked Is BCCI above national interest?
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे - फोटो : एक्स@AUThackeray

विस्तार

शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा। उन्होंने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित मैच को लेकर केंद्रीय मंत्री से सवाल पूछा कि क्या बीसीसीआई राष्ट्रहित से ऊपर है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में आदित्य ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए कई देशों को खेलों में अलग-थलग कर दिया गया है। आतंकवाद एक ऐसा ही मुद्दा है, जो दोनों देशों को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ने से रोकता है। ठाकरे ने कहा कि पिछले एक दशक में, देश और उसके नागरिकों को बार-बार पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हमलों का सामना करना पड़ा है, और केंद्र सरकार ने इसे लगातार दोहराया है।
विज्ञापन


पीएम ने भी कह चुके हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता
पत्र में आगे कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने भी 15 अगस्त के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कहा था कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। फिर भी, उन्होंने कहा कि केवल बीसीसीआई की जिद और पैसे तथा विज्ञापन राजस्व की लालसा के कारण, शायद वह हमारे जवानों के 'सिंदूर' और जीवन को नगण्य समझता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: समन्वय शक्ति 2025: असम-मणिपुर में सेना नागरिक सहयोग की नई पहल, अब सुरक्षा और विकास पर ऐसे होगा खास फोकस

क्या बीसीसीआई राष्ट्रहित से ऊपर है?
ठाकरे ने आगे कहा कि यह दुख की बात है और बेशर्मी भी कि बीसीसीआई एशिया कप में पाकिस्तान से खेलने के लिए एक टीम भेज रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या बीसीसीआई राष्ट्रहित से ऊपर है? क्या यह हमारे जवानों के बलिदान से ऊपर है? क्या यह पहलगाम में हमले का सामना करने वालों के सिंदूर से ऊपर है?


स्वार्थ के लिए पाकिस्तान से खेलना वाकई शर्मनाक 
आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने दुनिया भर में प्रतिनिधिमंडल भेजे और कहा कि पहलगाम के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। अब, क्या हम दुनिया भर में प्रतिनिधिमंडल भेजकर यह साबित करेंगे कि हम उनके साथ क्रिकेट क्यों खेल रहे हैं? उन्होंने कहा कि यह वाकई शर्मनाक है कि जब पाकिस्तान सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में हॉकी खेलने से पीछे हट गया है, तो बीसीसीआई अपने स्वार्थ के लिए पाकिस्तान से खेल रहा है।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट में SIT गठन के लिए याचिका दायर, उठाई गई ये मांगें

दुबई में होंगे भारत बनाम पाकिस्तान के दो प्रमुख मैच 
भारत बनाम पाकिस्तान के दो प्रमुख मैच आगामी एशिया कप के दौरान दुबई में आयोजित किए जाएंगे, जो 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाला है। भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को दुबई में और एक बार फिर, संभवतः 21 सितंबर को, इसी मैदान पर आमने-सामने होंगे। 29 सितंबर को होने वाला फाइनल भी दुबई में ही होगा। अगले वर्ष की शुरुआत में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed