फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir ranjan said that PM raising Ram Mandir for electoral gains, scared of caste census

सियासत: अधीर बोले- चुनावी फायदे के लिए राम मंदिर का मुद्दा उठा रहे PM; BJP ने कांग्रेस को हमास का समर्थक बताया

Wed, 25 Oct 2023 09:59 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 09:59 PM IST
सार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा जाति जनगणना से डर गई है। तभी तो पीएम मोदी हर जगह कह रहे हैं कि देश में भय का माहौल बन रहा है। वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमास और खालिस्तानियों की समर्थक है।

विज्ञापन
Adhir ranjan said that PM raising Ram Mandir for electoral gains, scared of caste census
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी एआईसीसी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए। - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने बुधवार को भाजपा पर चुनावी लाभ के लिए पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों में राम मंदिर का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाति जनगणना के लिए विपक्षी दलों के दबाव से डरे हुए हैं क्योंकि इससे अगले साल के आम चुनाव से पहले धर्म के आधार पर विभाजन लाने की भाजपा की योजना को झटका लग सकता है। बहरामपुर के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा, राम मंदिर का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। भारतीय हजारों वर्षों से राम की पूजा करते आए हैं। पीएम मोदी अचानक राम भक्त बन गए हैं और धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी ने किया दावा
उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों की जाति जनगणना की मांग ने भाजपा को नुकसान पहुंचाया है क्योंकि इससे पार्टी की चुनावी योजनाओं में कुछ बाधाएं पैदा हो सकती हैं। यही कारण है कि डरे हुए पीएम मोदी यह कहकर देश में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि जाति जनगणना भारत के लिए खतरनाक होगी। बता दें अधीर रंजन मंगलवार को नई दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि राम मंदिर का उद्घाटन जनवरी में किया जाएगा। समारोह में मोदी ने लोगों से समाज में जातिवाद और क्षेत्रवाद जैसी विकृतियों को जड़ से खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा कि दशहरा उत्सव को देश में हर बुराई पर देशभक्ति की जीत का प्रतीक बनाना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा का कांग्रेस पर तीखा पलटवार
भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनावों से पहले वोटों के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है क्योंकि सबसे पुरानी पार्टी और उसके नेता हमास और खालिस्तान के समर्थन में सामने आए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यह भी कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को भारत और दुनिया भर में हमास के समर्थक के रूप में देखा जाता है, जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में खालिस्तान के समर्थन में बात की थी। पात्रा ने आरोप लगाया, आपको हमास का समर्थन क्यों करना है? अशोक गहलोत खालिस्तान के समर्थन में क्यों जा रहे हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा, हमने हर वादे पूरे किए
पत्रकारों से बातचीत के दौरान संबित पात्रा ने कहा, भाजपा ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए उन्हें पूरा किया। हमने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाएगा। यह बन गया है। हमने कहा था कि हम उन्हें उनके घर में घुसकर मारेंगे और हमारी सर्जिकल स्ट्राइक हुई। मोदी सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा किया। ऐसी एक भी योजना नहीं है जिसका पीएम मोदी ने वादा किया हो और पूरा न किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed