फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir Ranjan demands Rahul Gandhi to become prime minister of country lashes out at mamata banerjee

अधीर रंजन बोले: INDI के साथियों से राहुल को पीएम बनाने की मांग रखेंगे, ममता पर लगाया गठबंधन से भागने का आरोप

Thu, 16 May 2024 03:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 16 May 2024 03:29 PM IST
सार

मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालूम है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन सरकार बनाने वाली है।

विज्ञापन
Adhir Ranjan demands Rahul Gandhi to become prime minister of country lashes out at mamata banerjee
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

पांचवे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने देश में कांग्रेसऔर इंडी गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मांग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसके साथ कांग्रेस नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाना साधा। अधीर रंजन ने ममता बनर्जी पर गठबंधन से भागने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालूम है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन सरकार बनाने वाली है। हमारी मांग रहेगी कि राहुल गांधी देश के पीएम बनें।" केंद्र में सरकार बनाने के लिए ममता बनर्जी द्वारा बाहर से इंडी गठबंधन का समर्थन करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, "मुझे उन पर भरोसा नहीं है, वे गठबंधन छोड़कर भाग गईं। वे भाजपा की तरफ भी जा सकती हैं। वे कांग्रेस पार्टी को नष्ट करने की बात कर रही थी कि कांग्रेस को 40 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी लेकिन अब वह यह कह रही हैं कि इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन सत्ता में आ रहा है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed