फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir Ranjan Chowdhury said Governor of J&K should be made BJP President for valley

अधीर रंजन चौधरी बोले: राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर भाजपा का अध्यक्ष बना देना चाहिए

Mon, 26 Aug 2019 08:55 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 26 Aug 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury said Governor of J&K should be made BJP President for valley
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान बिलकुल भाजपा नेताओं की तरह होते हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर में भाजपा का नेता बना देना चाहिए। चौधरी ने कहा, 'जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल को राज्य भाजपा इकाई का अध्यक्ष बना देना चाहिए। उनकी टिप्पणी और बयान बिलकुल भाजपा नेताओं की तरह होते हैं। जिस तरह से वह बात करते हैं वह राज्यपाल के संवैधानिक कार्यालय की सत्यनिष्ठा को बरकरार नहीं रखता है।'

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'जम्मू और कश्मीर के स्कूल और कॉलेज बंद हैं। लोगों को बोलने की अनुमति नहीं है। जो लोग जम्मू-कश्मीर जाना चाहते हैं उन्हें इजाजत नहीं दी जा रही है।' उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आए हैं जब शनिवार को विपक्षी दल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर जाने के लिए पहुंचा था। हालांकि प्रशासन ने उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी और उन्हें दिल्ली वापस भेज दिया।
विज्ञापन

 
बता दें कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म होने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के 20 दिनों में हिंसा के कारण कोई भी जान का नुकसान नहीं हुआ है। यदि संचार सुविधा ठप होने से लोगों की जान बचती है तो इसमें हर्ज क्या है। उन्होंने कहा कि इससे पहले अगर कश्मीर में कोई भी मुश्किल होती थी तो पहले हफ्ते के भीतर कम से कम 50 लोगों की मौत होती थी। हमारा दृष्टिकोण है कि मानव जीवन का कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। 10 दिन टेलीफोन नहीं होंगे, नहीं होंगे, लेकिन हम बहुत जल्दी सब वापस कर देगें। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में दवाइयों और जरूरी सामान की कमी होने से इनकार किया है।


राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कहीं भी किसी चीज की कमी नहीं है। न तो दवाओं की और न ही आवश्यक वस्तुओं की। वस्तुस्थिति यह है कि ईद के मौके पर सब्जियां और मीट लोगों के  घर तक पहुंचाए गए हैं। पिछले 20 दिनों में 23.31 करोड़ रुपये की दवाइयां रिटेल दुकानों तक पहुंचाई गई हैं, जो आम दिनों के मुकाबले ज्यादा हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed