फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   adhir ranjan appointed as chairperson of parliamentary committee nda 14 members are its members

अधीर रंजन बने लोक लेखा समिति के अध्यक्ष, कमेटी में शामिल हैं एनडीए के 14 सदस्य

Tue, 05 May 2020 02:13 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 05 May 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
adhir ranjan appointed as chairperson of parliamentary committee nda 14 members are its members
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष चुना गया है। परंपरा के तौर पर संसद की इस समिति के अध्यक्ष का पद विपक्ष के पास रहता है। इस समिति में लोकसभा और राज्यसभा के 19 दूसरे सदस्य भी चुने गए हैं। इनमें लोकसभा के 15 और राज्यसभा के पांच सदस्य शामिल हैं। एक मई 2020 से समिति का कार्यकाल शुरू हो चुका है, जो 30 अप्रैल 2021 तक रहेगी।

विज्ञापन


समिति में शामिल हैं ये सदस्य
लोकसभा सांसद
1. टीआर बालू (द्रमुक)
2. सुभाष चंद्र बहेरिया (भाजपा)
3. अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस)
4. सुधीर गुप्ता (भाजपा)
5. दर्शना विक्रम जरदोश (भाजपा)
6. भर्तृहरि मेहताब (बीजद)
7. अजय मिश्रा (भाजपा)
8. जगदंबिका पाल  (भाजपा)
9. विष्णु दयाल राम (भाजपा)
10. राहुल रमेश शेवले (शिवसेना)
11. राजीव रंजन सिंह (जदयू)
12. सत्यपाल सिंह (भाजपा)
13. जयंत सिन्हा (भाजपा)
14. बालशौरी वल्लभनेनी (वाईएसआर कांग्रेस)
15. रामकृपाल यादव (भाजपा)

राज्यसभा सांसद
16. राजीव चंद्रशेखर (भाजपा)
17. नरेश गुजराल (शिरोमणि अकाली दल)
18. सीएम रमेश (भाजपा)
19. सुखेंदु शेखर राय (तृणमूल कांग्रेस)
20. भूपेंद्र यादव (भाजपा)

क्या होती है लोक लेखा समिति
लोक लेखा समिति का कार्य सरकारी खर्चों के खातों की जांच करना होता है। जांच का आधार नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट होती है। कैग की रिपोर्टों में सिफारिशें होती हैं जो तकनीकी रूप से सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं होती। हालांकि इसे गंभीरता से लिया जाता है और सरकार संसद में इससे जुड़ी कार्रवाई के नोट्स भी रखती है। समिति का कार्यकाल एक साल का होता है। लोकसभा अध्यक्ष इस समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति करते हैं। समिति में अधिकतम 22 सदस्य हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed