फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADG BSF reached Malda and Murshidabad, says there is no infiltration from the border

Bengal: एडीजी बीएसएफ पहुंचे मालदा और मुर्शिदाबाद, कहा- सीमा से नहीं हो रही है किसी तरह की घुसपैठ

Mon, 14 Apr 2025 08:47 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, मालदा/मुर्शिदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मालदा/मुर्शिदाबाद Published by: एन अर्जुन Updated Mon, 14 Apr 2025 08:47 PM IST
सार

एडीजी रवि गांधी ने सोमवार को मालदा पहुंचे, दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के आईजी करणी सिंह शेखावत और अन्य वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारियों के साथ मुर्शिदाबाद जिलों के समसेरगंज व सूती थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंसा प्रभावित इलाकों का सघन दौरा किया।

विज्ञापन
ADG BSF reached Malda and Murshidabad, says there is no infiltration from the border
बीएसएफ पूर्वी कमान के एडीजी रवि गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएफ पूर्वी कमान के एडीजी रवि गांधी ने भी यही बात दोहराई और साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीमा पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोई घुसपैठ नहीं हो रही है। सोमवार को रवी गांधी ने शमशेरगंज थाना परिसर में पुलिस और अधिकारियों के साथ एक बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि वर्तमान में मुर्शिदाबाद में बीएसएफ की 9 कंपनियां तैनात हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन जनता में अब भी थोड़ा भय बना हुआ है। राज्य पुलिस और बीएसएफ मिलकर काम कर रहे हैं। अधिकारी ने हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों सहित क्षेत्र के अन्य स्थानीय लोगों के साथ आत्मीयता से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया औऱ पीड़ितों के साथ पूर्ण सहानुभूति दिखा पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उल्लेखीय है कि कुछ दिन पहले तृणमूल कुणाल घोष का कहना था, जहां-जहां हिंसा हुई है, वहां से यह आरोप आ रहा है कि बीएसएफ के एक हिस्से की मदद से कुछ बाहरी उपद्रवियों को राज्य में घुसाया गया है ताकि बंगाल को बदनाम किया जा सके और अशांति फैलाई जा सके। जिन चेहरों ने हिंसा की, उन्हें स्थानीय लोग पहचान नहीं पा रहे हैं। जो लोग हिंसा फैला रहे हैं, उन्हें पकड़ा जा रहा है। जब रवि गांधी से तृणमूल के इन आरोपों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा, सीमा पूरी तरह सुरक्षित है। कोई घुसपैठ नहीं हो रही। बीएसएफ  एक अत्यंत प्रशिक्षित बल है और सीमा की सुरक्षा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी रवि गांधी ने सोमवार को मालदा पहुंचे, दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के आईजी करणी सिंह शेखावत और अन्य वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारियों के साथ मुर्शिदाबाद जिलों के समसेरगंज व सूती थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंसा प्रभावित इलाकों का सघन दौरा किया। इस दौरान रवि गांधी ने पीड़ितों को भरोसा दिया कि स्थिति को जल्द ही पूरी तरह से नियंत्रित किया जाएगा और सीमा सुरक्षा बल आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह  प्रतिबद्ध है। आपकी जरूरतों का हर संभव खयाल रखा जाएगा।

West Bengal: 'राष्ट्रपति शासन में कराए जाएं अगले साल विधानसभा चुनाव', शुभेंदु अधिकारी का बयान

गांधी ने  क्षेत्र में  मौजूद  पश्चिम बंगाल के डीजीपी से भी मुलाकात की और मौजूदा हालात पर विचार विमर्श कर सीमा सुरक्षा बल के तरफ  से हिंसा पर  पूर्ण लगाम और जल्द शांति बहाली के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  गांधी अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों  से भी दौरे के क्रम में  मिल कर बेहतर आपसी समन्वय और सहयोग को सुनिश्चित किया।  उन्होंने हिंसा भड़कने के बाद से कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए हिंसाग्रस्त इलाके में तैनात बीएसएफ जवानों से भी मुलाकात की और उनके लोगों के भरोसे पर खरा उतरने की प्रशंसा की। उन्होंने अस्थिर स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित करने के उनके प्रयासों  को सराहा और उनका मनोबल बढ़ाया।

अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले दोनों जिलों के सीमावर्ती इलाकों का भी दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले पूर्ण सतर्कता और चौकसी हेतु जरूरी निर्देश दिए। मुर्शिदाबाद जिले की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा की चाक चौबंद सुरक्षा के प्रति गांधी पूर्ण गंभीर दिखे और अधिकारियों को इसे सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।  सीमा सुरक्षा बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी दौरे पर उनके साथ थे और अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र को पूर्णतया सुरक्षित रखने हेतु की गयी व्यवस्था से गांधी को अवगत कराया।


दौरे के दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए गांधी ने जल्द शांति बहाली के प्रति  सीमा सुरक्षा बल की पूर्ण प्रतिबद्धता और इस दिशा में प्रशासन और पुलिस को पूर्ण सहयोग को दोहराया।
इस दौरे के माध्यम से एडीजी रवि गांधी ने स्पष्ट संदेश दिया कि बीएसएफ जल्द शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रशासन और पुलिस को हर संभव मदद प्रदान करेगी।  उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले दोनों जिलों के सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर उन्होंने मौजूदा स्थिति का फायदा उठाने की किसी नापाक कोशिश और मंशा पर भी रोक लगाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed