{"_id":"62ffc438e7bcea29a4280eac","slug":"adani-power-buys-db-power-for-rs-7-000-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gautam Adani: गौतम अडानी ने किया एक और बड़ा सौदा, डीबी पावर को 7017 करोड़ में खरीदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gautam Adani: गौतम अडानी ने किया एक और बड़ा सौदा, डीबी पावर को 7017 करोड़ में खरीदा
Fri, 19 Aug 2022 11:18 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:18 PM IST
सार
अभी इस कंपनी का मालिकाना हक दैनिक भास्कर ग्रुप के पास है। इस कंपनी पर 5500 करोड़ रुपये का कर्ज है। दोनों कंपनियों के बीच शुक्रवार को समझौता हुआ।
विज्ञापन
गौतम अडानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी एक और बड़ी कंपनी को खरीदने जा रहे हैं। उनकी कंपनी अडानी पावर भारी कर्ज में डूबी डीबी पावर को 7017 करोड़ रुपये में खरीद रही है। दोनों कंपनियों के बीच शुक्रवार को समझौता हुआ। एमओयू की प्रारंभिक अवधि 31 अक्टूबर, 2022 तक अधिग्रहण के पूरा होने तक होगी, जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
दैनिक भास्कर ग्रुप के पास मालिकाना हक
अभी इस कंपनी का मालिकाना हक दैनिक भास्कर ग्रुप के पास है। इस कंपनी पर 5500 करोड़ रुपये का कर्ज है। इस कंपनी के पास छत्तीसगढ़ में एक थर्मल पावर प्लांट है। इसमें दो यूनिट हैं जिनमें प्रत्येक की क्षमता 600 मेगावाट है। इसकी होल्डिंग कंपनी डिलिजेंट पावर है। अडानी पावर ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के पास 923.5 मेगावॉट क्षमता को लेकर दीर्घकालीन और मध्यावधि बिजली खरीद समझौता है। साथ ही ईधन आपूर्ति के लिये कोल इंडिया लि. के साथ करार है।
विज्ञापन
डीबी पावर के पास छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा जिले में 600-600 मेगावॉट की दो इकाइयां हैं। अधिग्रहण 7,017 करोड़ रुपये में होगा। अधिग्रहण की समयसीमा के बारे में कंपनी ने कहा कि शुरुआती समझौते के तहत यह तीन अक्टूबर, 2022 तक पूरा होगा। हालांकि, आपसी सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अधिग्रहण से अडानी पावर छत्तीसगढ़ में तापीय बिजली क्षेत्र में विस्तार कर सकेगी।
विज्ञापन
अडानी पावर के शेयर चढ़े
वहीं, अडानी पावर के शेयर में भी तेजी बरकरार है। आज बीएसई पर अडानी पावर के शेयर 12.80 रुपये या 3.20% की बढ़त के साथ 412.20 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 1,58,983.02 करोड़ रुपये है। इस बिकवाली के माहौल में भी इससे पहले कंपनी ने 419 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्च स्तर को छुआ था। यानी इस समय अडानी ग्रुप का शेयर भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।