फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   actress priyamani said I am proud to be called sister of Aamir Khan

इन्होंने लड़कियों से कहा था देश छोड़ने को, आमिर की बहन कहलाने पर है गर्व

Mon, 30 May 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
actress priyamani said I am proud to be called sister of Aamir Khan
प्रियामनी को आमिर की बहन कहलाने पर है गर्व

हाल ही में केरल के एनार्कुलम में दलित छात्रा के साथ गैंगरेप और हत्या की घटना के बाद ट्वीट कर विवादों में आईं दक्षिण भारत की अभिनेत्री प्रियामनी ने सोमवार को कहा है कि उन्हें आमिर खान की बहन कहे जाने पर गर्व है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रियामनी ने दलित छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या होने पर 4 मई को ट्ववीट करते हुए कहा था कि इस तरह के भयानक रेप और हत्या ने उन्हें चौंका दिया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मुझे नहीं लगता भारत लड़कियों के लिए सुरक्षित जगह है।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया था और कहा था कि कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु में एक आधी रात को एक लड़की को उठाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की गई और अब ये... भारत सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किए ट्वीट में प्रियामनी ने कहा कि अगर ऐसा ही चलेगा तो मैं भारत की महिलाओं और लड़कियों से प्रार्थना करती हूं कि वह भारत छोड़ दें और कहीं और जाकर रहें।

कुछ समय पहले असहिष्णुता के मुद्दे पर आमिर खान ने कहा था कि उनकी पत्नी कहती हैं कि भारत के माहौल को देखते हुए उन्हें भारत छोड़कर कहीं और जाने का मन होता है। इसके बाद से लोगों ने आमिर खान को देशद्रोही तक कह डाला था।

इसी तरह से प्रियामनी की तरफ से दिए गए बयान के बाद भी लोगों ने ट्विटर पर प्रियामनी को देशद्रोही कहते हुए आमिर खान की बहन कहा। प्रियामनी ने खुद को आमिर खान की बहन कहे जाने पर गर्व महसूस करने की बात कही।


प्रियामनी ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा जिसे लेकर लोग उन्हें देशद्रोही कह रहे हैं। वे बोलीं कि उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात कही, आखिर ये देशद्रोह कैसे हो गया?





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed