{"_id":"5becfb9abdec22174c7df984","slug":"actress-poonam-dhillon-appointed-as-vice-president-of-mumbai-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और अभिनेत्रियों की तरह सजावट का सामान बनकर नहीं रहूंगी, भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर बोलीं ढिल्लों","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
...और अभिनेत्रियों की तरह सजावट का सामान बनकर नहीं रहूंगी, भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर बोलीं ढिल्लों
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
पूनम ढिल्लों
- फोटो : Mumbai Live
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री पूनम ढिल्लों (50) को भाजपा ने मुंबई का पार्टी उपाध्यक्ष बनाया है। वह साल 2004 में भाजपा से जुड़ी थीं। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि वह एक कट्टर कार्यकर्ता बनेंगी और अधिकतर अभिनेत्रियों की तरह सजावट का सामान बनकर नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
इस वजह से नहीं निभा पाईं सक्रिय भूमिका
पूनम ढिल्लों ने 2004 के बाद से सक्रिय भूमिका न निभा पाने के पीछे की वजह भी बताईं। उन्होंने कहा कि वह दूसरी जिम्मेदारियों में व्यस्त थीं और उनके बच्चे भी उस वक्त छोटे थे। लेकिन अब बच्चे बड़े हो चुके हैं। उनका मानना है कि देश को केवल उन्हीं लोगों की जरूरत है जो उसके लिए समर्पित हो सकें न कि ऐसे लोगों की जो राजनीति को करियर बनाने का जरिया समझें।
विज्ञापन
अब कुछ भी कर सकती हैं
ढिल्लों का कहना है कि अब उनके पास समय है इसलिए वह कुछ भी कर सकती हैं। वह अपने देश और शहर के लिए काम करना चाहती हैं।
कुछ ऐसा रहा है पूनम ढिल्लों का करियर
पूनम ढिल्लों ने आज से 40 साल पहले यशराज फिल्म्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम त्रिशूल था। हाल ही में वह एक टीवी शो में भी दिखाई दी थीं। वह अब राजनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।
विज्ञापन