फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Shabana Azmi injured in a car accident near Kahalpur on Mumbai-Pune Expressway.

शबाना आजमी को कोकिलाबेन अस्पताल में किया गया शिफ्ट, सड़क हादसे में बुरी तरह हुईं घायल

Sat, 18 Jan 2020 05:32 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Sat, 18 Jan 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Actor Shabana Azmi injured in a car accident near Kahalpur on Mumbai-Pune Expressway.
हादसे में घायल शबाना आजमी - फोटो : Twitter
गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को एक सड़क हादसे का शिकार हुए। महाराष्ट्र के रायगढ़ में उनकी कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में शबाना आजमी घायल हो गईं, जबकि जावेद अख्तर को मामूली चोटें आईं। 
विज्ञापन


शबाना पति जावेद अख्तर के साथ अपनी टाटा सफारी से पुणे जा रहीं थीं जब मुंबई से 60 किलोमीटर दूर खालापुर टोल नाके के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


शबाना की नाक और सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है।जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार चालक भी घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने शबाना के लिए दुआएं मांगी। 



 
हादसे के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर उनकी जानकारी हासिल करने वालों की संख्या बढ़ गई है। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'शबाना आजमी के घायल होने की खबर जानकर दुख हुआ। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'
   

एक दिन पहले शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के जन्मदिन पर शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के अभिनेता व अभिनेत्री शामिल हुए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed