फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Prakash Raj will contest 2019 Lok Sabha election

2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे प्रकाश राज, ट्वीट कर दी जानकारी

Tue, 01 Jan 2019 10:58 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अजय सिंह Updated Tue, 01 Jan 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Prakash Raj will contest 2019 Lok Sabha election
Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह 2019 में होने वाला आम चुनाव लड़ेंगे। वह स्वतंत्र उम्मीदवार को तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रकाश राज से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनके कर्नाटक से चुनाव लड़ने की संभावना है। 


loader

उन्होंने 1 जनवरी को ट्वीट कर कहा, "सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं... एक नई शुरुआत... अधिक जिम्मेदारियां... आपके समर्थन के साथ मैं आगामी संसदीय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ूंगा। निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी जल्द। अब की बार जनता की सरकार।"
 
प्रकाश अपने भाजपा विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं। वह रजनीकांत और कमल हासन के बाद तीसरे प्रमुख अभिनेता हैं जो राजनीति में आए हैं। उन्होंने इससे पहले कहा था कि जिस तरह के हिंदुत्व का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रसारण कर रही है, वह भारत में काम नहीं करेगा।

उन्होंने कहा था, "वह (भाजपा) कहते हैं, मैं हिंदू विरोधी हूं। मैं मोदी विरोधी हूं, मैं हेगड़े का विरोधी हूं, मैं अमित शाह विरोधी हूं। और मेरे अनुसार, वो हिंदू नहीं हैं।" इससे पहले वह गाय और गो मूत्र पर दिए अपने बयान के कारण भी विवादों में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed