फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Madhvan gets court notice in land encroachment case

तालाब पर कब्जा कर फंसे एक्टर आर माधवन, मिला नोटिस

Tue, 21 Jun 2016 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
Actor Madhvan gets court notice in land encroachment case
अार माध्‍ावन

जानें-मानें अदाकार आर माधवन विवादों में घिर गए हैं। माधवन पर बालासमुद्रम गांव में एक तालाब पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एन गणेशन ने मद्रास हाईकोर्ट की मधुरई बेंच में पीआईएल दाखिल की है।

विज्ञापन


इस पीआईएल में ‌जिले के कलेक्टर को भी आरोपी बताया गया है क्योंकि उन्होंने शिकायत के बावजूद माधवन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद कोर्ट ने अदाकार माधवन को नोटिस भेजा है। दरअसल पिछले वर्ष 16 मार्च को माधवन ने गांव की 1.97 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने जमीन से लगे तालाब को भी उसी में शामिल करते हुए वहां अमरूद और नारियल के पेड़ के साथ बिजली के खंभे भी गाड़ दिए। इस पर गांव के निवासी एन गणेशन ने जिला कलेक्टर के पास शिकायत दर्ज करायी, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने कोर्ट में पीआईएल दाखिल की। मामले को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने माधवन के अलावा ‌दिंडिगुल के कलेक्टर, पालानी के तहसीलदार, तमिलनाडु जेनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्पोरेशन पालानी के एक्‍जेक्यूटिव इंजीनियर को भी नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed