फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Arjun Rampal's girlfriend Gabriella Demetriades summoned again by NCB on 12th November

अभिनेता अर्जुन रामपाल की प्रेमिका को एनसीबी ने फिर पूछताछ के लिए बुलाया

Wed, 11 Nov 2020 11:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 11 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Actor Arjun Rampal's girlfriend Gabriella Demetriades summoned again by NCB on 12th November
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades - फोटो : amar ujala mumbai

बॉलीवुड ड्रग्स माफिया के खिलाफ कार्रवाई में जुटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को अर्जुन रामपाल की प्रेमिका मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से करीब छह घंटे तक पूछताछ की। एनसीबी ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को 12 नवंबर को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया। 

विज्ञापन

 

एनसीबी ने सोमवार को डेमेट्रिएड्स के घर पर छापा मारा था। 33 वर्षीय गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को गुरुवार यानी 12 नवंबर को पूछताछ के एक और दौर के लिए बुलाया जाएगा। अर्जुन रामपाल को भी एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। जबकि उनकी प्रेमिका के भाई एजिसियलोस डेमेट्रिएड्स को एक कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में इस दिशा में कार्रवाई तेज है। रविवार को जुहू में दिग्गज बॉलीवुड फिल्म निमार्ता फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापेमारी भी की गई थी। इसके अलावा फिरोज की पत्नी शबाना को गिरफ्तार भी किया गया था, जिन्हें सोमवार को जमानत दे दी गई।


बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल आने के बाद से पूरे बॉलीवुड में कोहराम मचा हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रडार पर कई बॉलीवुड हस्तियां आई हैं। फिलहाल एनसीबी के निशाने पर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स हैं। दो दिन पहले एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी की थी, जहां से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कुछ कागजात अपने कब्जे में लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed