फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Akshay Kumar's video interaction with PM narendra Modi to be aired tomorrow

आप मेरी तरह मां के साथ क्यों नहीं रहते? जानें अक्षय के सवाल पर पीएम ने क्या कहा

Tue, 23 Apr 2019 09:54 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 23 Apr 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Actor Akshay Kumar's video interaction with PM narendra Modi to be aired tomorrow
- फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के बारे में आप काफी कुछ जानते होंगे। इससे संबंधित कई साक्षात्कार भी आपने देखे होंगे। अब अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी का एक विशेष इंटरव्यू लिया है। इस इंटरव्यू में अक्षय प्रधानमंत्री से राजनीति से इतर उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में सवाल करते नजर आएंगे। अक्षय प्रधानमंत्री से पूछते हैं- आप मेरी तरह मां के साथ क्यों नहीं रहते? इस पर मोदी कहते हैं- मैं काफी कम उम्र में ही घर-परिवार छोड़ चुका हूं।

विज्ञापन


बीती 21 अप्रैल को अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ ट्वीट साझा किए थे, जिसके बाद से ट्विटर पर मौजूद लोगों को इसपर विश्वास नहीं हो रहा था। अक्षय ने ट्वीट में लिखा था 'एक ऐसी शख्सियत से रूबरू हुआ और कुछ ऐसा किया जो मैंने कभी नहीं किया, हम दोनों ही उत्साहित थे और नर्वस भी।' इतना लिखने के बाद अभिनेता ने लोगों से अपडेट्स का इंतजार करने को कहा। अक्षय ने लोकसभा चुनाव 2019 के माहौल में लोगों में इन ट्वीट्स से खलबली पैदा कर दी थी।  

विज्ञापन


कुछ ही पलों में इन ट्वीट्स पर लगभग एक हजार से ज्यादा रीट्वीट और लाइक्स आए थे। सोशल मीडिया पर ये खबरें भी फैलने लगी थी कि अक्षय कुमार राजनीति का दामन थामने जा रहे हैं। यूजर्स यह भी अंदाजा लगा रहे थे कि अक्षय भी अपनी को-स्टार उर्मिला मातोंडकर की तरह राजनीति में उतरने करने जा रहे हैं। इसके बाद अक्षय कुमार ने कुछ वीडियो शेयर कीं, जिनमें वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग के लॉन में सवाल-जवाब करते दिख रहे हैं। पीएम मोदी और अक्षय के बीच बातचीत का यह सिलसिला लगभग एक घंटे तक चला। दोनों के बीच लोकसभा चुनाव के दौरान यह एक गैर-राजनीतिक वार्ता थी, जो बुधवार (24 अप्रैल) सुबह 9 बजे प्रसारित होगी।   


लोकसभा चुनाव के आज तीसरे चरण के मतदान हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, ट्विटर पर इस बातचीत के कुछ टीजर्स चुनाव आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। इन वीडियो क्लिप की बात करें तो एक जगह अभिनेता पीएम मोदी से उनके पूरे दिन में तीन से चार घंटे सोने पर सवाल करते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने अभिनेता के इस सवाल पर बहुत ही खूबसूरती से जवाब देते हुए कहा कि 'जब मैं पहली बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिला था तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि मैं ऐसा क्यों करता हूं, और अब जब कभी मेरी और उनकी मुलाकात होती है तो वह यह पूछते हैं कि क्या आपने अपने सोने के घंटो में बढ़ोतरी की? 


गौरतलब है कि जब देश के कुछ हिस्सों में तीसरे चरण के चुनाव हो रहे थे तो इस बीच अक्षय ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था 'देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बहुत शानदार गैर-राजनीतिक बातचीत समाप्त हुई, कल 9 बजे इसे देखिएगा।' पीएम मोदी और अभिनेता के बीच बातचीत की ये चार वीडियो उस वक्त सोशल मीडिया पर जारी की गईं थी जब पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के लिए रैली में व्यस्त थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed