{"_id":"608482568ebc3ebd0a68f597","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-break-the-rules-of-covid-19-under-the-pandemic-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : कोविड-19 का नियम तोड़ने वालों पर महामारी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव : कोविड-19 का नियम तोड़ने वालों पर महामारी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
Sun, 25 Apr 2021 02:10 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:10 AM IST
सार
आयोग के शीर्ष पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक व अन्य अफसरों के साथ कोविड-19 दिशानिर्देश के पालन की समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चन्द्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान में कोविड-19 दिशा-निर्देशों के पालन की समीक्षा की। बैठक के दौरान सीईसी ने अधिकारियों को कोविड-19 का नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। यहां अभी दो चरण के मतदान होना बाकी हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग के शीर्ष पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक व अन्य अफसरों के साथ कोविड-19 दिशानिर्देश के पालन की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में सीईसी सुशील चंद्रा ने अधिकारियों को कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। आयोग की यह बैठक उस फैसले के कुछ दिन बाद ही हुई है, जिसमें निर्वाचन आयोग ने रोड शो, पैदल मार्च और जनसभा में 500 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन