फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Achhe din term needs to be archived and forgotten, NCPs dig at BJP on 8-year high retail inflation

'अच्छे दिन' पर राकांपा का तंज : खुदरा महंगाई दर आठ साल के उच्चतम स्तर पर, पार्टी बोली- भूल जाएं यह नारा

Fri, 13 May 2022 11:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 13 May 2022 11:38 AM IST
सार

राकांपा प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने तंजभरे शब्दों में कहा कि महंगाई के लिए किसे जिम्मेदार माना जाएगा, यह देखना होगा। यह भी देखना होगा कि इस विफलता को छिपाने के लिए क्या नया मुद्दा उछाला जाएगा? 
 

विज्ञापन
Achhe din term needs to be archived and forgotten, NCPs dig at BJP on 8-year high retail inflation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के 'अच्छे दिन' के चुनावी नारे को लेकर शुक्रवार को तंज कसा। पार्टी ने बढ़ती महंगाई और खुदरा मुद्रास्फीति दर आठ साल के उच्चतम स्तर 7.79 फीसदी पर पहुंचने को लेकर कहा कि अच्छे दिन के नारे को अब इतिहास में दर्ज कर भूल जाना चाहिए। 
विज्ञापन

जेपी नड्डा नीत भाजपा पर परोक्ष निशाना साधते हुए राकांपा प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने तंजभरे शब्दों में कहा कि महंगाई के लिए किसे जिम्मेदार माना जाएगा, यह देखना होगा। यह भी देखना होगा कि इस विफलता को छिपाने के लिए क्या नया मुद्दा उछाला जाएगा? 
विज्ञापन

क्रेस्टो ने ट्वीट किया, भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर अप्रैल में  बढ़कर आठ साल के शीर्ष स्तर पर पहुंच गई है। यह रिजर्व बैंक के 4 फीसदी के लक्ष्य से लगभग दोगुनी है। अब अच्छे दिन व विकास जैसे शब्दों को इतिहास में दर्ज कर भूल जाना चाहिए। अब इस बात की प्रतीक्षा है कि इसके लिए किसे दोषी ठहराया जाएगा? और इस विफलता को छिपाने के लिए कौनसा मुद्दा सामने लाया जाएगा?। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदरा महंगाई दर अप्रैल में सालाना आधार पर आठ साल के उच्च स्तर 7.79 फीसदी पर पहुंच गई। इसका मुख्य कारण खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतें थीं। मुद्रास्फीति दर लगातार चौथे महीने रिजर्व बैंक की बर्दाश्त सीमा से ऊपर रही।

मार्च में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति दर 6.95 फीसदी और अप्रैल 2021 में 4.23 फीसदी थी। खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 8.38 फीसदी हो गई, यह इसके पिछले महीने में 7.68 फीसदी  और पिछले साल 1.96 फीसदी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed