फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accused in case of rape & murder 6 year old girl was found dead on railway track

हैदराबाद: रेलवे ट्रैक पर मिली दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी 'एनकाउंटर' की धमकी

Thu, 16 Sep 2021 01:05 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 16 Sep 2021 01:05 PM IST
सार

हैदराबाद के सैदाबाद में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी फरार चल रहा था। गुरुवार को हैदराबाद पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिला । तेलंगाना के डीजीपी ने इसकी पुष्टि कर दी कि यह आरोपी का शव है। बता दें कि लड़की आरोपी के घर में मृत पाई गई थी, तभी से आरोपी फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
Accused in case of rape & murder 6 year old girl was found dead on railway track
दुष्कर्म के आरोपी का शव बरामद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना के हैदराबाद जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हैदराबाद पुलिस ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है, जो दुष्कर्म के आरोपी का है। तेलंगाना के डीजीपी ने इसकी पुष्टि कर दी है। मंगलवार को तेलंगाना के मंत्री ने कहा था कि आरोपी को एनकाउंटर करावा देंगे। मंत्री के बयान के दो दिन बाद आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। हालांकि, सरकार की ओर से किसी तरह की मुठभेड़ नहीं होने की बात कही है। 

विज्ञापन


दरअसल, वारनगल में रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला. जब पुलिस यहां पर पहुंची, तब उसने शव की जांच की और हाथ पर बने टैटू के आधार पर ये पाया कि ये सैदाबाद दुष्कर्म और हत्या घटना का आरोपी ही है।  हैदराबाद सीपी अंजिनी कुमार के मुताबिक, अभी तो ये वही आरोपी लग रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है। वहीं, तेलंगाना के डीजीपी ने इसकी पुष्टि कर दी कि यह वहीं आरोपी है जिसने 6 साल की बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


सरकार और पुलिस पर गिरफ्तारी का बन रहा था दबाव
हैदराबाद के सैदाबाद में 9 सितंबर को छह साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद से युवक फरार चल रहा था। इस वारदात के बाद तेलंगाना सरकार पर आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव बन रहा था, लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने आरोपी पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया। डीजीपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 15 टीमें गठित कर दी थी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। गुरुवार की सुबह आरोपी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। इस बीच सरकार के श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी ने कहा था कि पुलिस आरोपी को पकड़ेगी और उसका एनकाउंटर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम आरोपी को छोड़ेंगे नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed