{"_id":"5bd16fb9bdec2269351dbe80","slug":"according-to-sources-two-chinese-helicopters-violated-indian-airspace","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने फिर किया नियमों का उल्लंघन, 10 मिनट तक भारतीय सीमा में रहे दो चीनी हेलिकॉप्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन ने फिर किया नियमों का उल्लंघन, 10 मिनट तक भारतीय सीमा में रहे दो चीनी हेलिकॉप्टर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सीमा में घुसे दो चीनी हेलिकॉप्टर
- फोटो : ANI
भारत के पड़ोसी देशों में विकास के नाम पर भारत को घेरने वाले चीन ने एक बार फिर ऐसी हरकत की है जिससे दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के दो हेलिकॉप्टर 27 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में चीन से लगे लद्दाख के ट्रिग इलाके में घुस गए थे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Two Chinese helicopters violated Indian airspace: Sources
— ANI Digital (@ani_digital) October 25, 2018
Read @ANI Story| https://t.co/tBxLQrHVUp pic.twitter.com/rYcQ6A7Tyb
बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर करीब 10 मिनट तक भारतीय क्षेत्र में रहने के बाद वापस लौटे। इस संबंध में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने एक रिपोर्ट भी तैयार की है। चीन अक्सर यहां घुसपैठ की कोशिश करता रहता है। यह इलाका रणनीतिक तौर पर भारत के लिए बेहद अहम है।
करीब 20 दिन पहले भी चीनी सैनिकों ने यही हरकत की थी। चीनी सैनिकों ने अरुणाचल सेक्टर में भारतीय सीमा का उल्लंघन किया था। चीन की पीपल्स लिब्रेशन आर्मी के कुछ सैनिक भारतीय सीमा में घुस गए थे लेकिन जब भारतीय सैनिकों ने इसपर आपत्ति जताई तो वह वापस चले गए।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी थी कि यह घटना करीब 10 दिन पहले की है। वहीं मामला वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अरुणाचल सेक्टर का है। सैनिकों के सीमा में घुस जाने के बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें बताया कि वह भारतीय सीमा में घुस गए हैं और वापस चले जाएं। तब जाकर वह लौटे।
चीनी घुसपैठ का ये मामला दोनों देशों के बीच सुधरे रिश्ते को दोबारा खराब कर सकता है। बीते साल दोकलम विवाद के बाद चीन और भारत के रिश्तों में सुधार देखने को मिला था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक अब दोनों देशों की सेनाएं ने प्रोटोकॉल के तहत इस मामले को हल किया।
इससे पहले अगस्त माह में भी चीनी सेना ने उत्तराखंड में घुसपैठ की थी। उस वक्त चीनी सैनिकों से संबंधित रिपोर्ट आईटीबीपी ने अपने उच्चाधिकारियों को सौंपी थी। अगस्त माह में ही चीनी सेना तीन बार (6, 13 और 15 तारीख) भारतीय सीमा में घुसी थी। वह 4 किमी तक आईटीबीपी की अग्रिम चौकी तक आ रहे थे। जिसके बाद खबर आई कि भारत की ओर से आईटीबीपी के जवानों ने इन सौनिकों को खदेड़ा था।