फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to NCRB that Cases of outraging modesty of women, cruelty by husbands on rise in Kerala

NCRB: केरल में महिलाओं से जुड़े अपराधों में बढ़ोतरी, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने जारी किए आंकड़े

Tue, 05 Dec 2023 02:55 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 02:55 PM IST
सार

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, केरल राज्य में महिलाओं के साथ क्रूरता-दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
According to NCRB that Cases of outraging modesty of women, cruelty by husbands on rise in Kerala
NCRB ने महिलाओं से जुड़े अपराधों के आकंड़े जारी किए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिलाओं से जुड़े अपराध का मुद्दा केरल में लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी नवीनतम आकंड़ों के मुताबिक, केरल में महिलाओं के खिलाफ अपराध 2020 और 2022 के बीच बढ़े हैं। ये मामले ज्यादातर पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा किए जा रहे क्रूरता से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


NCRB ने महिलाओं से जुड़े अपराधों पर जारी किए आंकड़ें
केरल में महिलाओं के खिलाफ अपराध 2020 में 10,139 की तुलना में 2022 में 15,213 तक पहुंच गए। इसमें कहा गया है कि 15,213 मामलों में से 4,998 मामले पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता के थे और 4,940 मामले महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के थे। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 2022 में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दो हजार से अधिक मामले हुए थे। 
विज्ञापन


केरल में महिलाओं से जुड़े अपराधों पर जारी आंकड़ों पर एनसीआरबी ने कहा, 2020 में पुलिस द्वारा जांच की जा रही महिलाओं के खिलाफ अपरादों की कुल घटनाएं 20,528 थी। जिनमें से 15782 घटनाओं पर आरोप पत्र दायर किए गए थे, वहीं 6792 मामलों में जांच लंबित थी। वहीं कहा गया कि 2022 में अदालतों में 92,929 मामले सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थे और इनमें पिछले वर्षों के 77,147 मामले शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध के 84,532 मामले अदालतों में लंबित हैं। दक्षिणी राज्य में अपहरण की घटनाओं में भी वृद्धि देखी गई और 2020 में मामलों की संख्या 307 से बढ़कर 2022 में 403 हो गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2022 तक राज्य में 481 लोगों का अपहरण किया गया था और उनमें से 395 का 2022 के अंत तक पता लगा लिया गया था, जो 82.1 प्रतिशत की वसूली प्रतिशत का संकेत देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed