{"_id":"5d5153a48ebc3e6d206df20c","slug":"according-to-isro-chandrayaan-2-will-reach-lunar-orbit-on-august-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रमा की कक्षा में 20 अगस्त को पहुंचेगा चंद्रयान-2: इसरो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चंद्रमा की कक्षा में 20 अगस्त को पहुंचेगा चंद्रयान-2: इसरो
Mon, 12 Aug 2019 06:29 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
चंद्रयान-2
- फोटो : पीटीआई
अहमदाबाद पहुंचे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने सोमवार को कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान-2 के 20 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने की संभावना है और सात सितंबर को यह चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।
विज्ञापन
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अंतरिक्ष यान दो दिनों बाद पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलना शुरू करेगा। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक समझे जाने वाले डॉ. विक्रम साराभाई की जन्मसती समारोह में हिस्सा लेने सिवन शहर आए हुए थे।
विज्ञापन
ISRO Chairman: On 20 Aug, spacecraft will be reaching moon&we'll be carrying out lunar orbit insertion,by this process,#Chandrayaan2 will be around moon on Aug20, we plan to have series of maneuvers around moon, finally on Sep 7 we'll be landing on moon, this is our plan. https://t.co/XUgMLKLNcL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 12, 2019
इसरो प्रमुख ने कहा कि 3850 किलोग्राम के चंद्रयान-2 में तीन हिस्से हैं जिसमें एक ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर है। अभियान के तहत 22 जुलाई को प्रक्षेपण कार्यक्रम के बाद सात सितंबर को यह चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा।