फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to IMD southwest monsoon activities started ahead of time in india

Monsoon: समय से पहले मानसून, कृषि-अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत; निकोबार द्वीप समूह में दो दिनों से बारिश जारी

Wed, 14 May 2025 04:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 04:33 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से और अंडमान सागर में तेज पश्चिमी हवाओं का दबदबा है, जो समुद्र तल से 1.5 से लेकर 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय हैं। हवाओं की गति 20 मील प्रति घंटे से अधिक मापी गई है। इसके साथ ही क्षेत्र में आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (ओएलआर) में कमी देखी गई है जो मानसून की सक्रियता का एक अहम संकेतक है।

विज्ञापन
According to IMD southwest monsoon activities started ahead of time in india
मौसम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां समय से पहले शुरू हो गई हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी गति और दिशा के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून 27 मई तक केरल पहुंच सकता है, जबकि सामान्यत: इसकी शुरुआत 1 जून को होती है। पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीप समूह और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से और अंडमान सागर में तेज पश्चिमी हवाओं का दबदबा है, जो समुद्र तल से 1.5 से लेकर 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय हैं। हवाओं की गति 20 मील प्रति घंटे से अधिक मापी गई है। इसके साथ ही क्षेत्र में आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (ओएलआर) में कमी देखी गई है जो मानसून की सक्रियता का एक अहम संकेतक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chief Justice Of India: भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज पद ग्रहण करेंगे जस्टिस गवई, जानें उनके बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे क्या है अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, और बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। विशेषकर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में अगले 24 घंटों के भीतर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में 204 मिमी या इससे अधिक बारिश हो सकती है।


केरल में जल्द बारिश होना सकारात्मक संकेत
केरल में मानसून के जल्दी पहुंचने के संकेत देश के लिए कई मायनों में शुभ हैं। अगर मानसून समय से पहले या सामान्य तिथि पर देश के अन्य हिस्सों में भी पहुंचता है तो इससे कृषि चक्र को गति मिलेगी और खेती के लिए जरूरी नमी समय रहते मिल सकेगी। इससे बुवाई का समय भी नहीं बिगड़ेगा और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें: सेहत: पीएम मोदी ने दिया लक्ष्य- तय समय पर टीबी मुक्त हो भारत; स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक

कृषि उत्पादन में रिकॉर्ड लक्ष्य
सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए 35.464 करोड़ टन का कृषि उत्पादन लक्ष्य रखा है, जो पिछले वर्ष (2024-25) के 34.155 करोड़ टन से लगभग 3.8% अधिक है। बेहतर और समय पर मानसून से इस लक्ष्य को हासिल करना आसान हो सकता है। यह विशेष रूप से उन किसानों के लिए राहत की खबर है जो मानसून पर निर्भर फसलों की बुवाई करते हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed