फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   according to home ministry data, More than 50 villages have been renamed between 2016 and 2020

महमूदगंज हुआ महादेवपुरा, दुर्जनपुर भी बना शिवधाम: नाम बदलने की कड़ी में सुभाष चंद्र बोस और एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जाने जाएंगे ये गांव

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 02 May 2022 04:58 PM IST
सार

साल 2016 और 2020 के बीच पचास से ज्यादा गांवों का नाम बदला जा चुका है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास अभी कई गांवों के नाम बदलने के आवेदन आ रहे हैं। उक्त अवधि के दौरान शहर, कस्बा या गांव के नाम में परिवर्तन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को 67 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 52 से अधिक प्रस्तावों के लिए संबंधित राज्य सरकार/संघ शासित क्षेत्रों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है...

विज्ञापन
according to home ministry data, More than 50 villages have been renamed between 2016 and 2020
मोहम्मदपुर बना माधवपुरम - फोटो : अमर उजाला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

देश में गांव/कस्बों का नाम बदलने का चलन रफ़्तार पकड़ रहा है। कहीं पर 'महमूदगंज' का नाम बदलकर 'महादेवपुरा' कर दिया गया तो वहीं अब 'दुर्जनपुर' को 'शिवधाम' के तौर पर नई पहचान मिल गई है। नाम बदलने की इस कड़ी में दो गांवों को 'सुभाष चंद्र बोस' और 'एपीजे अब्दुल कलाम' का नाम मिल गया है। जाति या मजहब पर (आंशिक या पूर्ण) जिन गांवों का नाम रहा है, उन्हें भी बदला जा रहा है। राजस्थान में 'मियों का बाड़ा' अब महेश नगर बन चुका है। राजस्थान का गांव 'चोर बावड़ी' अब 'विजय बावड़ी' के तौर पर पहचाना जा रहा है। एक गांव का नाम बदलते ही जिले के 35-40 विभाग सक्रिय हो जाते हैं। नए नाम के साथ उन्हें अपना रिकॉर्ड अपडेट करना पड़ता है।

विज्ञापन

गांव किन्नर अब 'गाइबी' नगर बन गया है ...

साल 2016 और 2020 के बीच पचास से ज्यादा गांवों का नाम बदला जा चुका है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास अभी कई गांवों के नाम बदलने के आवेदन आ रहे हैं। उक्त अवधि के दौरान शहर, कस्बा या गांव के नाम में परिवर्तन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को 67 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 52 से अधिक प्रस्तावों के लिए संबंधित राज्य सरकार/संघ शासित क्षेत्रों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। हरियाणा में गांव किन्नर को 'गाइबी' नगर बना दिया गया है। जाति विशेष से मिलते-जुलते, गांव चमधेरा का नाम देवनगर रखा गया है। गांव चमर खेड़ा का नाम सुंदर खेड़ा, रखे जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। खिजराबाद को प्रतापनगर बना दिया गया है। लनदोरा को जयरामपुर, अमीन को अभिमन्युपुर, लूला अहीर को कृष्ण नगर, खिजराबाद को प्रताप नगर और गेंडा खेड़ा का नाम अब गुरुकुल खेड़ा कर दिया गया है। जलालुदीन माजरा को केशवनगर बनाने का प्रस्ताव लंबित हैं। गांव गढ़ी सांपला को चौधरी सर छोटू राम नगर बना दिया गया है।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश में गांव 'नकली' बना नयनपुर

गत वर्षों में मध्यप्रदेश के कई गांवों का नाम परिवर्तित किया गया है। गांव भूसरी को दुर्गा नगर और गांव शाहपुरा को अब शहीद ओमप्रकाश नगर के नाम से जाना जाता है। गांव 'नकली' को लेकर लोगों को आपत्ति थी। इस जगह का नाम अब नयनपुर हो चुका है। गांव रासुइया भाटन को राधेनगर बना दिया गया है। नगर पंचायतन बीर सिंह पुरपाली को मां वीरसिनी धाम और गांव दुर्जनपुर को अब शिवधाम कहा जाता है। दूसरी ओर महाराष्ट्र के ठुगांवदेव को देवग्राम बनाया गया है। लंदगेवडी को नरसिंहगांव व गोदवाड़ी का नाम पश्चिम उम्बराज कर दिया गया है। गुंडेवाड़ी ताल खाटव का नाम बदलकर मराठानगर करने का प्रस्ताव सरकार के पास आया है। नागालैंड में गांव समफुर को सनफुरे बना दिया गया है। कचारीगांव को फेविमा करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। ओल्ड मांगखी को मुंगनख्यून और वानसोई को वोनथोई कहा जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस व एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर गांव का नाम

आंध्रप्रदेश के शहर 'राजामुंदरी' का नाम बदलकर राजा 'महेंद्रवरम' कर दिया गया है। गुजरात के गांव धेधसाना को अब भरतपुर नाम से पहचाना जाता है। ओडिशा के गांव 'आउटर व्हीलर' का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड रख दिया गया है। गांव बिलुंग को रंगबती बिलुंग बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास आया है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के रॉस आइलैंड को अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइलैंड का नाम दिया गया है। नील आइलैंड को शहीद द्वीप कहा जाता है। हैवलॉक आइलैंड को स्वराज द्वीप बना दिया गया है। उत्तर प्रदेश में गांव शुक्रताल खादर को अब शुकतीर्थ खादर कहा जाता है, जबकि शुक्रताल बांगर को शुकतीर्थ बांगर नाम मिला है। साधा परगना हसनगंज को दामोदर नगर करने और गांव सरकदा खास को सरकदा बिश्नोई करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सादी खुर्द गांव को लोग अब शचीपुरम के नाम से जान रहे हैं। इस गांव का नाम गत वर्ष ही बदला गया है।

राजस्थान का गांव 'महमूदगंज' अब 'महादेवपुरा' बन गया है ...

राजस्थान में साल 2017 से 2019 के बीच दर्जनभर गांवों का नाम बदला गया था। गांव 'महमूदगंज' अब 'महादेवपुरा' बन चुका है। भाट माडरा को राव मादरा, भीलासर को शहीद धर्मराम नगर और रुंध झामुबास व चोर बसई को दौलतपुर एवं बसई कहा जाता है। 'इस्माइलपुर' का नाम अब पिचनवां खुर्द हो चुका है। 'मियों का बाड़ा' का नाम बदल कर 'महेश नगर' कर दिया गया है। यहां के रेलवे स्टेशन का नाम हाल ही में बदला गया है, उसे 'महेश नगर हॉल्ट' कहा जाता है। नरपाड़ा को नरपुरा, चोर बावड़ी को विजय बावड़ी और सलेमाबाद को श्रीनिम्बर्क तीर्थ कहा जाता है। गांव मेदा ब्राह्मणन का नाम 'मेदा पुरोहितन' रख दिया गया है। गांव लक्ष्मण गढ़ 'अदावला' को अब 'अदावला' कहा जाता है। गांव मोहम्मदपुरा को 'मेरी का खेड़ा', नवाबपुरा को 'नई सरथल' और 'रामपुरा आजमपुरा' का नया नाम 'सीमारामजी का खेड़ा' रखा गया है।


 

झारखंड में 'नगर उतनरी' का नाम अब श्री बंशीधर नगर रख दिया गया है। प्रखंड अंचल थाना करमाटंड विद्यासागर को ईश्वर चंद विद्यासागर बना दिया गया है। केरल में गांव कल्लूर वडक्कुम मुरी को काडूकुट्टी कहा जाता है। गांव पल्लीक्कारा का नाम बदलकर कोट्टीकुलम रखा गया है। अयरुर गांव के एक क्षेत्र अयरुर कारा को अयरुर कथकली ग्राम बनाने के प्रस्ताव अभी लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed