फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   according to data,  giving birth in china is 5 times safer then in India

चीन में बच्चे को जन्म देना भारत से 5 गुना ज्यादा सुरक्षित, जानें कैसे

Thu, 14 Jun 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jun 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
 according to data,  giving birth in china is 5 times safer then in India

हाल ही में यूनिसेफ ने मातृ मृत्यु दर में कमी आने पर भारत की उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की थी। भारत के लिए यह बहुत बड़ी बात थी कि यहां प्रति लाख बच्चों के जन्म पर यह आंकड़ा 130 पर आ गया। यानि साल 2016 में प्रति लाख बच्चों को जन्म देने पर 130 माताओं की मृत्यु हुई थी। यह आंकड़े रजिस्ट्रेशन सिस्टम बुलेटिन (एसएसआर) में बताए गए थे।

विज्ञापन


आंकड़ों से पता चलता है कि भारत ने साल 1990 के बाद एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एमएमआर का ये आंकड़ा 1990 के बाद अब 76.6 फीसदी तक कम हो गया है।  लेकिन यदि भारत के ही आंकड़ों पर विचार करने की बजाय उन आंकड़ों की तुलना दुनिया के अन्य देशों से की जाए तो पता चलता है कि चीन में मां बनना भारत से पांच गुना ज्यादा सुरक्षित है। जहां यह आंकड़ा 27 है।
विज्ञापन


इन देशों में भारत सबसे आगे

जिन देशों में एमएमआर में कमी आई है उनमें भारत कुछ देशों में सबसे आगे रहा है। साल 1990 के आंकड़ों के मुताबिक एमएमआर में कमी के मामले में इन देशों में सबसे आगे है भारत-
विज्ञापन
विज्ञापन


- भारत में एमएमआर में 76.6 फीसदी की कमी आई, जिसमें प्रति लाख बच्चों को जन्म देने पर 556 माताओं की मृत्यु हुई।

- बांग्लादेश में एमएमआर में 69.1 फीसदी की कमी आई, जिसमें प्रति लाख बच्चों को जन्म देने पर 569 माताओं की मृत्यु हुई। 

- जाम्बिया में  61.2 फीसदी की कमी आई, जिसमें प्रति लाख बच्चों के जन्म देने पर 577 माताओं की मृत्यु हुई।

- सेनेगल में 41.7 फीसदी की कमी आई, जिसमें प्रति लाख बच्चों के जन्म देने पर 540 माताओं की मृत्यु हुई।

- यमन में 29.6 फीसदी की कमी आई, जिसमें प्रति लाख बच्चों के जन्म देने पर 547 माताओं की मृत्यु हुई।

मालदीव में सबसे ज्यादा सुधरा आंकड़ा, भूटान दूसरे नंबर पर

 according to data,  giving birth in china is 5 times safer then in India

- मालदीव में 90.0 फीसदी की कमी आई, जिसमें प्रति लाख बच्चों के जन्म देने पर 677 माताओं की मृत्यु हुई।

- भुटान में 84.3 फीसदी की कमी आई, जिसमें प्रति लाख बच्चों के जन्म देने पर 945 माताओं की मृत्यु हुई।
  
- कंबोडिया में 84.2 फीसदी की कमी आई, जिसमें प्रति लाख बच्चों के जन्म देने पर 1020 माताओं की मृत्यु हुई।

- तिमोर लेस्ते में 80.1 फीसदी की कमी आई, जिसमें प्रति लाख बच्चों के जन्म देने पर 1080 माताओं की मृत्यु हुई। 

- ईरान में 79.7 फीसदी की कमी आई, जिसमें प्रति लाख बच्चों के जन्म देने पर 123 माताओं की मृत्यु हुई।   

इन देशों में भारत है सबसे पीछे

 according to data,  giving birth in china is 5 times safer then in India

- जापान इस मामले में सबसे बेहतर है जहां प्रति लाख बच्चों को जन्म देने पर मातृ मृत्यु दर 5 है। 

- जर्मनी में प्रति लाख बच्चों को जन्म देने पर मातृ मृत्यु दर 6 है।

- फ्रांस में प्रति लाख बच्चों को जन्म देने पर मातृ मृत्यु दर 8 है।

- यूके में प्रति लाख बच्चों को जन्म देने पर मातृ मृत्यु दर 9 है।

- अमेरिका में प्रति लाख बच्चों को जन्म देने पर मातृ मृत्यु दर 14 है।

- रूस में प्रति लाख बच्चों को जन्म देने पर मातृ मृत्यु दर 25 है।
 
- चीन में प्रति लाख बच्चों को जन्म देने पर मातृ मृत्यु दर 27 है।

- ब्राजील में प्रति लाख बच्चों को जन्म देने पर मातृ मृत्यु दर 44 है।

- भारत में प्रति लाख बच्चों को जन्म देने पर मातृ मृत्यु दर 130 है।

यानि एमएमआर का आंकड़ा 96 फीसदी घटने पर ही भारत जापान की बराबरी कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed