फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   according to Chinese said India and China like hardware and software

चीनी राजदूत बोले, चीन और भारत हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर

Tue, 19 Jun 2018 09:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
according to Chinese said India and China like hardware and software
- फोटो : ANI

सीमा सहित अन्य विवाद सुलझाने के लिए चीन भारत के साथ 10 साल का संधि करार करना चाहता है। चीन ने इससे संबंधित मसौदा भी भारत को सौंपा है। इस आशय की जानकारी देते हुए भारत में चीन के राजदूत लूओ झाओहुई ने कहा कि हम दोबारा दोकलम जैसा विवाद नहीं चाहते।

विज्ञापन

  
चीनी राजदूत ने इस दौरान भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच त्रिपक्षीय शिखर वार्ता की भी वकालत की। एक बयान में उन्होंने कहा कि चीन की ओर से भारत के समक्ष इस आशय की भी पेशकश की गई है। चूंकि भारत और पाकिस्तान दोनों हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का हिस्सा बने हैं। ऐसे में यह अहम मंच दोनों देशों को करीब लाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

 
राजदूत लूओ ने कहा कि भारत और चीन दोनों अहम पड़ोसी हैं। विकास और शांति का लक्ष्य हासिल करने के लिए दोनों के बीच दोस्ती जरूरी है। हमारे पास बेस्ट हार्डवेयर है तो भारत के पास बेस्ट सॉफ्टवेयर। दोनें देशों को मिल कर कुछ ताकतों का सामना करना है। दोनों देशों को पता है कि पड़ोसी देश होने के नाते कोई दूर नहीं भाग सकता। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर विवाद है। महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की विदेश नीति में समानता दिखती है। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा में चीन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की भी बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यस्थता की पेशकश 

चीन ने भारत के साथ संधि करार के साथ भारत पाकिस्तान के बीच विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता की भी पेशकश की। चीनी राजदूत ने कहा कि चीन की ओर से त्रिपक्षीय शिखरवार्ता की पेशकश की गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को टालने में एससीओ अहम भूमिका निभा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed