फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According the Union Health Ministry 2424 new corona infected patients found in the last 24 hours

Covid-19: कोरोना के सामने आए 2,424 नए मरीज, सक्रिय केसों की संख्या घटकर पहुंची 28 हजार

Mon, 10 Oct 2022 11:38 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 11:38 PM IST
सार

पिछले 24 घंटे में कोरोना से तीन लोगों की मौत के बाद मरने  वालों की संख्या 5,28,814 पहुंच गई है। तीन नई मौतों में केरल के दो और पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति शामिल हैं।

विज्ञापन
According the Union Health Ministry 2424 new corona infected patients found in the last 24 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

देश में पिछले 24 घंटे में सोमवार को कोरोना वायरस के 2,424 नए मरीज सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के नए मरीजों की संख्या बढ़कर 4,46,12,437 हो गई है, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 28,079 हजार से नीचे पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में लगातार सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।   
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से तीन लोगों की मौत के बाद मरने  वालों की संख्या 5,28,814 पहुंच गई है। तीन नई मौतों में केरल के दो और पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति शामिल हैं। संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,57,544 हो गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है, जबकि देश में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 2.65 प्रतिशत दर्ज की गई थी। मंत्रालय ने कहा कि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.27 प्रतिशत दर्ज की गई। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोएड में 514 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


चार करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके कोरोना संक्रमित 
भारत में कोविड -19 टैली 7 अगस्त 2020 को 20 लाख,  23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर 2021 को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया। देश में 4 मई को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार किया था, जबकि इस साल 25 जनवरी 2022 को चार करोड़ का आंकड़ा पार किया है।  मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 वैक्सीन की 218.99 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed