फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accident victims will get free treatment',Nitin Gadkari said- scheme will start in UP from this month

Nitin Gadkari: 'दुर्घटनाओं के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज', गडकरी बोले-यूपी में योजना इसी महीने से

Fri, 13 Dec 2024 07:34 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 13 Dec 2024 07:34 AM IST
सार

गडकरी ने कड़े कानून और तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी के लिए लोगों में कानून के प्रति डर और सम्मान का भाव कम होना बताया। योजना के तहत दुर्घटना पीड़ित को उपचार के लिए फौरी तौर पर डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। 

विज्ञापन
Accident victims will get free treatment',Nitin Gadkari said- scheme will start in UP from this month
नितिन गडकरी - फोटो : PTI

विस्तार

सड़क हादसों में त्वरित उपचार मुहैया कराने के लिए प्रयोग के तौर पर छह राज्यों में चलाई जा रही मुफ्त इलाज योजना नए साल में पूरे देश में लागू हो जाएगी। लोकसभा में गुरुवार को यह जानकारी देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इसी महीने उत्तर प्रदेश में यह योजना शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


गडकरी ने कड़े कानून और तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी के लिए लोगों में कानून के प्रति डर और सम्मान का भाव कम होना बताया। योजना के तहत दुर्घटना पीड़ित को उपचार के लिए फौरी तौर पर डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा भाजपा सांसद राजकुमार चाहर के सवाल पर बताया कि असम, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह योजना सफल रही है। अब तक इसके जरिये 2100 लोगों की जान बचाई गई है। दो से तीन महीने में इस योजना को देशभर में लागू किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश में छिपाना पड़ता है चेहरा-गडकरी
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं जब भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में जाता हूं और वहां सड़क हादसों पर चर्चा होती है, तो मैं चेहरा छिपाने की कोशिश करता हूं। इस मामले में हमारा रिकॉर्ड सबसे गंदा है।  -नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री


हादसों में मरने वाले 60 फीसदी युवा
गडकरी ने कहा कि  दुखद पहलू यह है कि इसमें जान गंवाने वाले 60 प्रतिशत 18 से 34 साल के युवा हैं। इस साल अब तक 1.78 लाख लोगों की मौत हुए है, जो पिछले साल के डेढ़ लाख से बहुत ज्यादा है। सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने से हर साल 30,000 लोग मर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed