Accident in Tamil Nadu : चेंगलपट्टू में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 10 गंभीर, लॉरी से भिड़ी बस
बताया गया है कि एक बस और मालवाहन के बीच टक्कर से यह हादसा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि एक बस और मालवाहन (लॉरी) के बीच टक्कर से यह हादसा हुआ।
Tamil Nadu | 6 dead, over 10 injured after a bus allegedly rammed into a lorry which was stationary, in Chengalpattu this morning, confirms district police pic.twitter.com/csxamjHiVb
— ANI (@ANI) July 8, 2022विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि चेन्नई से चिदंबरम जा रही बस चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राजमार्ग पर मदुरंतकम के पास एक कंटेनर ट्रक से जा भिड़ी। चेंगलपट्टू जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना की जांच जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को लेकर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'चेंगलपट्टू में सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
वहीं, राज्यपाल आर एन रवि ने चेंगलपट्टू जिले में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने प्रत्येक शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।